रक्षाबंधन-FAQs-2

Started by Atul Kaviraje, August 30, 2023, 07:02:14 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       "रक्षाबंधन"
                                      -----------

मित्रो,

     आज दिनांक-३०.०८.२०२३-बुधवार  है. आज "रक्षाबंधन" है. रक्षाबंधन शुभ त्योहार के अवसर पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके लंबे उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई इस दिन बहनों को तोहफा देने के अलावा यह वचन भी देते हैं कि वे जीवनभर एक-दूसरे के सुख-दुख में उनका साथ देंगे। बहनें इस दिन अपने भाइयों के लिए उपवास भी रखती हैं। मराठी कविता के मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको रक्षाबंधन त्योहार की बहोत सारी शुभकामनाये. आईये पढते है रक्षाबंधन FAQs.

             Frequently Asked Question (FAQs)--

-3. रक्षाबंधन 2023 (rakshabandhan 2023) में कब मनाया जाएगा?
--साल 2023 में रक्षाबंधन (rakshabandhan 2023) का पर्व बुधवार के दिन 30 अगस्त, 2023 को मनाया जाएगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक वर्ष इस पर्व को श्रावण माह के पूर्णिमा पर मनाया जाता है।

-4. रक्षाबंधन मंत्र (Rakshabandhan mantra 2023) क्या है?
--रक्षाबंधन मंत्र का पाठ करते हुए रक्षाबंधन 2023 को भाई की कलाई पर बाँधा जाना चाहिए। नीचे रक्षाबंधन मंत्र दिया गया है।

येन बद्धो बलिः राजा दानवेंद्रो महाबल।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।

इस मंत्र का पाठ करते हुए पुरोहित भी अपने यजमान को रक्षासूत्र बाँधते हैं।

--5. रक्षाबंधन का महत्व क्या है?
--रक्षाबंधन का पर्व प्रेम और पवित्रता का पर्व है। यह पर्व भाई और बहनों के लिए एक दूसरे की लंबी उम्र और सुखद जीवन की कामना करने का दिन होता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई उन्हें कोई तोहफा देने के साथ-साथ जीवन भर के सुख-दुख में उनका साथ देने का वादा करते हैं। इस पर्व की वजह से भाई-बहनों के रिश्तों में प्रगाढ़ता आती है।

--6. रक्षाबंधन पर निबंध (essay on rakshabandhan in hindi) कैसे लिखते हैं?
--किसी भी लेख को लिखने के लिए जरूरी है कि उसके बारे में जरूरी जानकारी जुटाई जाए। इस लेख में रक्षाबंधन पर निबंध उपलब्ध है। इस निबंध को पढ़ कर राखी पर निबंध (essay on rakhi) लिखने की जानकारी मिल जाएगी।

--7. रक्षाबंधन का इतिहास क्या है?
--रक्षाबंधन को लेकर कई कहानियाँ मौजूद हैं। उनमें से ऐतिहासिक तौर पर एक लोकप्रिय कथा यह है कि चित्तौड़ की महारानी कर्णवती ने मुग़ल सम्राट हुमायूँ को राखी भेज कर उनसे बहादुर शाह के हमले से सुरक्षा के लिए मदद मांगी थी, रक्षाबंधन के फ़र्ज को निभाने के लिए हुमायूँ ने चित्तौड़ की रक्षा के लिए सैन्य मदद भेजी।

--8. रक्षाबंधन का त्योहार क्यों मनाते हैं?
--रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। बचपन के इस चुलबुले,  इस संबंध को प्रगाढ़ बनाने और एक-दूसरे के लिए संकट की हर घड़ी में साथ रहने के वादे को सशक्त बनाने के लिए रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। रक्षाबंधन का त्योहार रिश्तों को मजबूत बनाने और दो परिवारों को घनिष्ठता के सूत्र में बाँधने का काम करता है। रक्षाबंधन को लेकर कई प्रचलित कहानियाँ मौजूद हैं जोकि इस लेख में दी गई हैं। हालांकि इसे हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है, लेकिन इस पर्व के शुरुआत की एक कहानी जैन धर्म में भी सुनने को मिलती है।

--EDITED BY-पुष्कर कश्यप
---------------------------

                    (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-स्कूल.कॅरियर्स ३६०.कॉम)
                   ----------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-30.08.2023-बुधवार. 
=========================================