श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-लेख-4

Started by Atul Kaviraje, September 06, 2023, 08:05:17 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी"
                                   ------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-०६.०९.२०२३-बुधवार है. आज "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी" है. हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जानें इस साल सितंबर में कब है जन्माष्टमी- भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से प्रारंभ होगी और 07 सितंबर 2023 को शाम 04 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको श्रीकृष्ण जन्माष्टमीकी बहोत सारी दिली शुभकामनाये. आईये, पढते है महत्त्वपूर्ण लेख.

     2023 में कृष्ण जन्माष्टमी तारीख कब हैं -निबंध, पूजा विधि, भोग, व्रत महत्व, कथा एवं बधाई कविता (Krishna Janmashtami kab hain, Story, Dahi Handi (Gokulashtami)  Pooja Vidhi, vrat mahtva, Kavita in hindi)--

     कृष्ण जन्माष्टमी  सिर्फ भारत मे ही नहीं बल्कि भारत के बाहर रहने वाले हिन्दू भी अपनी जगहो पर इस उत्सव को अपने हिसाब से मनाते है तथा श्री कृष्ण की आराधना करते है . जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण का जन्म दिवस के रूप मे पूरे भारत मे बहुत ही उत्साह के साथ मनाई जाती है.

=========================================
Table of Contents--
कृष्ण जन्माष्टमी 2023 (Krishna Janmashtami)--
त्यौहार का नाम-जन्माष्टमी
अन्य नाम-गोकुलाष्टमी
तिथी-श्रावण मास की पुर्णिमा के बाद आठवे दिन
तारीख-2023-06 सितंबर
इष्ट भगवन-श्री कृष्ण
विशेष-कृष्ण जन्मोत्सव
त्यौहार का प्रकार-धार्मिक
धर्म-हिन्दू
=========================================

            जन्माष्टमी कब मनाई जाती हैं (Krishna Janmashtami Date)--

     जन्माष्टमी हिन्दू कैलेंडर के अनुसार श्रावण मास की पुर्णिमा के बाद आठवे दिन मनाई जाती है, या यह भी कह सकते है कि भाई बहन के सबसे बड़े त्यौहार रक्षाबंधन के बाद ठीक आठवे दिन कृष्ण जन्म अष्टमी मनाई जाती है .

        वर्ष 2023 मे कृष्ण जन्माष्टमी कब है (Janmashtami Date 2023)--

     हर साल जन्माष्टमी अगस्त, सितंबर के महीने मे ही आती है. हर साल की ही तरह इस साल भी 06 सितंबर 2023 को जन्म अष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा. वही दही हांड़ी या गोकुल अष्टमी 6-7 अगस्त को है. भक्त अपने कान्हा का जन्मोत्सव इसी दिन करेंगे तथा भक्ति मे लीन हो जाएंगे. और  कान्हा अपने भक्तो पर अपनी कृपा बरसाएँगे.

          Krishna Janmashtami or Gokulashtami Muhurat--

निशिता पूजा समय- 24:03+ से 24:49+
अवधि- 46 मिनट
आधी रात का समय- 24:26+

           श्री कृष्ण जन्माष्टमी की कथा (Krishna Janmashtami Story)--

     श्री कृष्ण वसुदेव तथा देवकी की आठवी संतान थे, परंतु श्री कृष्ण के जन्म के तुरंत बाद वसुदेव जी उन्हे कंस से सुरक्षित रखने के लिए अपने मित्र नन्द बाबा के घर छोड़ आये थे. इसलिए श्री कृष्ण का लालन पोषण नन्द बाबा तथा यशोदा मैया ने किया. उनका सारा बचपन गोकुल मे बीता. उन्होने अपनी बचपन की लीलाए गोकुल मे ही रचाई तथा बड़े होकर अपने मामा कंस का वध भी किया.

     श्री कृष्ण जी को भगवान विष्णु का अवतार भी माने जाते है. भारत विभिनता  मे समानता का देश है, इसी का उदहारण है कि जन्माष्टमी को कई नामो से जाना जाता है. जैसे-

अष्टमी रोहिणी
श्री जयंती
कृष्ण जयंती
रोहिणी अष्टमी
कृष्णाष्टमी
गोकुलाष्टमी (Gokulashtami)

--By Karnika
---------------

                          (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-दीपावली.को.इन)
                         ---------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-06.09.2023-बुधवार. 
=========================================