दिन-विशेष-लेख-राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिन-B

Started by Atul Kaviraje, December 14, 2023, 09:56:49 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                     "दिन-विशेष-लेख"
                                "राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिन"
                               ------------------------

मित्र/मैत्रिणींनो,

     आज दिनांक-14.12.2023-गुरुवार आहे. १४ डिसेंबर, हा दिवस "राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिन" म्हणूनही ओळखला जातो. वाचूया, तर या दिवसाचे महत्त्व, आजच्या या "दिन-विशेष-लेख" या शीर्षकI-अंतर्गत.

        उर्जा संरक्षण के लिए दुनिया में जारी प्रयास--

-पेरिस समझौता (Paris Agreement) – जलवायु परिवर्तन को लेकर यह एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है। यह ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन शमन, अनुकूलन और वित्त पर आधारित एक समझौता है। इसे 12 दिसम्बर 2015 को आम सहमति से अपनाया गया था। पेरिस समझौते के तहत भारत ने वर्ष 2030 तक अपनी ऊर्जा तीव्रता (प्रति यूनिट जीडीपी के लिये खर्च ऊर्जा इकाई) को वर्ष 2005 की तुलना में 33-35% कम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

-अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (International Energy Agency: IEA) : यह 30 सदस्य देशों का एक संगठन है जो ऊर्जा पर वैश्विक संवाद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह अपने सदस्य देशों के लिए विश्वसनीय, सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा सुनिश्चित करने के लिए काम करता है। IEA के चार मुख्य क्षेत्रों पर काम करता है- ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास, पर्यावरण जागरूकता और दुनिया से जुड़ाव।

-सस्टेनेबल एनर्जी फॉर आल (SEforALL) : यह पेरिस समझौते के अनुरूप सतत् विकास लक्ष्य-7 (वर्ष 2030 तक सभी के सस्ती, विश्वसनीय, टिकाऊ और आधुनिक ऊर्जा की पहुंच) की उपलब्धि की दिशा में काम करने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। यह जलवायु के लिए, संयुक्त राष्ट्र और विभिन्न देशों की सरकारों, वित्तीय संस्थानों, निजी क्षेत्रों तथा आम नागरिकों के साथ साझेदारी में काम करता है।

-मिशन इनोवेशन (MI) : मिशन इनोवेशन जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से निपटने और उपभोक्ताओं के लिए स्वच्छ ऊर्जा को वहनीय के लिए दुनिया के 24 देशों और यूरोपीय आयोग (यूरोपीय संघ की ओर से) द्वारा शुरू की गई एक वैश्विक पहल है। भारत इसके सदस्य देशों में से एक है।

        राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस की पृष्ठभूमि--

-भारतीय ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा साल 2001 में भारतीय ऊर्जा संरक्षण अधिनियम (Energy Conservation Act, 2001) लागू किया गया। इसका उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण के संबंध में नीतियां बनाना है।

-इस अधिनियम के लागू होने के बाद, हर साल 14 दिसंबर को पूरे देश में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है।

-इस अवसर पर देशभर में ऊर्जा संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न चर्चाओं, सम्मेलनों और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है।

        राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस का महत्व--

-राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के दिन लोगों को ऊर्जा के कुशल उपयोग के बारे में जागरुक किया जाता है। इस दिन उर्जा संरक्षण के प्रयासों को मजबूत करने का संकल्प लिया जाता है।

-राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाने का उद्देश्य ऊर्जा और संसाधन संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। ऊर्जा के संरक्षण का अर्थ है ऊर्जा का अंधाधुंध दुरुपयोग करने के बजाय बुद्धिमानी से उसका उपयोग करना।

-इस दिवस पर, देशभर की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों/ प्रतिष्ठानों/ संगठनों द्वारा किए जा रहे उर्जा संरक्षण के प्रयासों को मान्यता देने के लिए हर साल राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार दिए जाते हैं।

                         (साभार आणि सौजन्य-संदर्भ-बैजूस.कॉम)
                        -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-14.12.2023-गुरुवार.
========================================