फकत खिताब मिलने से यहाँ बादशाही नहीं होती...

Started by Shraddha R. Chandangir, October 03, 2015, 01:31:42 AM

Previous topic - Next topic

Shraddha R. Chandangir

वहाँ दिये तो जल ते हैं मगर रोशनाई नहीं होती
तवायफों के मुकद्दर में कभी शहनाई नहीं होती।
.
हुक्म था पंखों का अब दुनियादारी निभाई जाएँ
वर्ना परिंदे की पेड़ से कभी बेवफाई नहीं होती।
.
जज्बातों से बखूबी खेला, लफ्जों को मापा तोला नहीं
वर्ना कभी की महफिलों में यूँ रुसवाई नहीं होती।।
.
तमाम मुल्क की आवाम भी अब दंगो पर उतर आती हैं
फकत खिताब मिलने से यहाँ बादशाही नहीं होती।
~ अनामिका
[url="http://anamika83.blogspot.in/?m=1"]http://anamika83.blogspot.in/?m=1[/url]
.
[url="https://m.youtube.com/channel/UCdLKGqZoeBNBDUEuTBFPRkw"]https://m.youtube.com/channel/UCdLKGqZoeBNBDUEuTBFPRkw[/url]