पेड़ कभी टहनी के दम पे टिका नहीं होता....

Started by Shraddha R. Chandangir, October 06, 2015, 11:17:02 AM

Previous topic - Next topic

Shraddha R. Chandangir

नफरत नफरत होती हैं, उसका तरीका नहीं होता
दुश्मनों में कभी तहजीब और सलिका नहीं होता।
.
जरा सी शोहरत कि लहर से उछलने लगता हैं बच्चा
पर पेड़ कभी टहनी के दम पे टिका नहीं होता।
.
पुराने वक्त की चीजें आज में बेकार समझी जाती हैं
पर मोल जिसका हैं ही नहीं ऐसा सिक्का नहीं होता
.
खोखली सोच छीन लेती हैं बैगुनाह घरों की मिठास
बेवजह जायका सेवैयों का फिका नहीं होता।
~ अनामिका
[url="http://anamika83.blogspot.in/?m=1"]http://anamika83.blogspot.in/?m=1[/url]
.
[url="https://m.youtube.com/channel/UCdLKGqZoeBNBDUEuTBFPRkw"]https://m.youtube.com/channel/UCdLKGqZoeBNBDUEuTBFPRkw[/url]