ऐसा नहीं की आरजुएँ किसी की कत्ल नहीं होती...

Started by Shraddha R. Chandangir, November 19, 2015, 12:40:19 AM

Previous topic - Next topic

Shraddha R. Chandangir

ऐसा नहीं की आरजुएँ किसी की कत्ल नहीं होती
बात ये हैं की इतनी सच्ची कोई शक्ल नहीं होती।
.
यूँ तो चेहरों से छलकती हैं तमाम खुशियाँ लोगों के
पर चैन और सुकून की किसी से, नकल नहीं होती।
.
हुक्म हो मौसम का तो झुकना पड़ता हैं मजबूरी में
जानबूझकर कभी बेवफा, कोई फसल नहीं होती।
.
वाह वाह तो मिल जाती हैं दिल से निकले शेरों पे
पर कहते हैं, की बिना बहर के गजल नहीं होती।
~ अनामिका
[url="http://anamika83.blogspot.in/?m=1"]http://anamika83.blogspot.in/?m=1[/url]
.
[url="https://m.youtube.com/channel/UCdLKGqZoeBNBDUEuTBFPRkw"]https://m.youtube.com/channel/UCdLKGqZoeBNBDUEuTBFPRkw[/url]