==* उम्मीदे *==

Started by SHASHIKANT SHANDILE, December 19, 2015, 12:56:52 PM

Previous topic - Next topic

SHASHIKANT SHANDILE

दर्द का साथ मै भी निभाता चला गया
हसते रोते खुद राह दिखाता चला गया

करवटे बदली जब मैने रातके सायेमे
मै सपनो का घरोंदा बनाता चला गया
कुछ तुटे कुछ जुड़े कुछ अफ़साने बने
सपनोको ख्वाहिशोसे सजाता चला गया

देखी आईने मे जब हकीकत-ए-जिंदगी
यकीनसे जुडी उम्मीदे जगाता चला गया
उम्मीदे आती रही जमानेके पैरो तले
उन्ही उम्मीदो को फिर चलाता चला गया
------------
शशिकांत शांडिले (SD), नागपूर
भ्र. ९९७५९९५४५०
दि.१३/१२/२०१५
Its Just My Word's

शब्द माझे!