जियो बहादुर खद्दर धारी!

Started by dhanaji, January 28, 2016, 07:02:01 PM

Previous topic - Next topic

dhanaji


जियो बहादुर खद्दर धारी!
जियो बहादुर खद्दर धारी,
लूटा देश को बारी बारी ,
देश मा महगाई बेकारी
नफरत कि फैली बीमारी
दुखी है जनता बेचारी
बिका जात है लोटा-थारी
जियो बहादुर खद्दर धारी!
मनमानी हरताल करत हो
देशवा का कंगाल करत हो
खुद का माला माल करत हो
तोहरे दम पर चोर बाज़ारी
जियो बहादुर खद्दर धारी!
धूमिल भई गाँधी कि खादी
पहिने लगे जब अवसरवादी
या तो पहिने बड़े फसादी
देश को लूटो बारी बारी
जियो बहादुर खद्दर धारी!
तन से गोरा,मन से गन्दा
मंदिर-मस्जिद नाम पे चंदा
सबसे बढ़िया तोहरा धंधा
न तो नमाज़ी, न तो पुजारी
जियो बहादुर खद्दर धारी!
सूखा या सैलाब जौ आवे
तोहरा बेटवा ख़ुसी मनावै
घरवाली आँगन में गावै
मंगल भवन अमंगल हारी,
जियो बहादुर खद्दर धारी!
झंडी झंडा रंग-बिरंगा
नगर-नगर में कर्फ़यू दंगा
खुशहाली में पड़ा अड़ंगा
हम भूखा तू खाओ सोहारी
जियो बहादुर खद्दर धारी!
बरखा मा विद्यालय ढही गय
वही के नीचे टीचर रही गय
नहर के खुलतै दुई पुल बहि गय
तोहरी पूत के ठेकेदारी
जियो बहादुर खद्दर धारी!
- रफ़ीक़ शादानी