भैरा

Started by ajeetsrivastav, February 08, 2016, 06:32:32 PM

Previous topic - Next topic

ajeetsrivastav

मै भौरा हू इक कठोर
पर पाने को मृदु रस फिरता
मै सुन्दर इस उपवन मे
हर मुकुल पे समरस धिरता
भ्रमर भ्रमर करता गुंजन
पर नीरवता कब मै हरता
मै तो खुद कुरुप सा हू
पर हरता हू कब मै रुचिता
मै बंधक राजीव मे हू
रात्रि पूर्ण ठोर गहता
मै समर्थ हू रंध्रन मे
पर कब पुष्प भेदन करता
मै रखता हू उसको कोमल
यह क्या है मेरी जड़ता
मै खुद हू चारन सा उसमे
पर रक्छा भी उसकी करता
तन मन हो जिससे पुलकित
वह परिमल पुस्प से मिलता
मै यह परिमल पाने को
सारा उपवन रहता फिरता
उपवन की सोभा फूलो से
जहा मनोरथ सुख मिलता
मेरा मन हो जाता हर्षित
जब ऊपवन मे पुष्प खिलता ||
जो कहता है खुद को ञानी
वह उपवन से पुस्प हरता
करता शाखा से खंडित
सुर को फिर अर्पित करता
उसकी इस निर्ममता से
पुष्प करुण क्रन्दन करता
क्या देव कभी कहते उससे
फिर क्यू हरता है कोमलता
क्या ञानी मै उसको कह दू
जो छटा मनोरम यह हरता
इससे अच्छा तो मै भौरा
बस ऊ़पर ही रहता फिरता
अब तोड़ा जाना है मुझको
यह सदा पुष्प की है चिन्ता
फिर भी हर सुऩ्दर प्रभात
वह प्रसन्नता से खिलता
वह करता है सबको मुग्धित
वायु सुगन्धित वह करता
फिर भी यह मानव की दृष्टी
क्यू उससे इतनी निस्ठुरता
क्यू निसाद सा है मानव
जो फूलो का है वध करता
जाना मैने दुर्लभ जग मे
है पुष्पो जैसी सुन्दरता
उन हाथो मे देता खुसबू
जो हाथो से उसको दलता
सुन्दरता अभिशाप है फिर
उसका यदि यह फल मिलता
पुष्प सदा उपकारी है
जिनसे औषधि है मिलता
मेरा मन हो जाता हर्षित
जब ऊपवन मे पुष्प खिलता ||