चेहरे पर जो अपने दोहरी नकाब रखता हैं, खुदा उसकी चलाखियों का हिसाब रखता हैं।

Started by Shraddha R. Chandangir, June 15, 2016, 02:47:44 PM

Previous topic - Next topic

Shraddha R. Chandangir

चेहरे पर जो अपने दोहरी नकाब रखता है
खुदा उसकी चलाखियोंका हिसाब रखता है।
.
जमाने की नजर में जो चुप चुप सा रहता है
अक्सर वही सीने में जलता सैलाब रखता है।
.
पींजरे में ही कैद होगई है जिंदगी जिसकी
वो पंछी भी एक दिन उडने का ख्वाब रखता है।
.
काटों से मोहब्बत करने की हिम्मत जिसमें हो
वही अपने हाथों में गुलाब रखता है।
.
दहशत पैदा करने का तरीका जिसे आ गया
वो शेर ही सर पर बादशाही का खिताब रखता है।
.
जो बोलने के हुनर से लोगों का दिल जीत ले
वो बिना सवाल जाने ही होंठो पर जवाब रखता है।
~ अनामिका (31 December 2014)
[url="http://anamika83.blogspot.in/?m=1"]http://anamika83.blogspot.in/?m=1[/url]
.
[url="https://m.youtube.com/channel/UCdLKGqZoeBNBDUEuTBFPRkw"]https://m.youtube.com/channel/UCdLKGqZoeBNBDUEuTBFPRkw[/url]