==* कोशिश तो बहोत की *==

Started by SHASHIKANT SHANDILE, December 29, 2016, 05:21:23 PM

Previous topic - Next topic

SHASHIKANT SHANDILE

कोशिश तो की
न की, ऐसा कुछ नही
मिन्नत भी की
न की, ऐसा कुछ नही

आरजुयें रोती रही
अपने ही कंधो पर सर रखकर
फ़रियाद भी की
न की, ऐसा कुछ नही

अंजान थी डगर
जाने क्यू चल पड़ी हसरते
जिद भी की
न की, ऐसा कुछ नही

मानली हार दिलने
अपने ही अधूरे सवालों से
कोशिश तो बहोत की
न की, ऐसा कुछ भी नही
----------------//**--
शशिकांत शांडिले, नागपुर
भ्र.९९७५९९५४५०
Its Just My Word's

शब्द माझे!