जख्म गहरा लगता हैं।

Started by Shraddha R. Chandangir, February 24, 2017, 01:41:06 PM

Previous topic - Next topic

Shraddha R. Chandangir

मोहब्बत मिले, तो बुरा लगता हैं?
शायद ये कोई सरफिरा लगता हैं।
.
ख्वाहिशें इस की अधूरी हो लेकिन
ज़िन्दगी का तजुर्बा, पूरा लगता हैं।
.
अजीब हालात हैं, की दर्द तो मीठा
न जाने क्यों सुकून खारा लगता हैं।
.
माथे पे शीकन न होंठो पे शिकवा!
जरूर कोई जख्म, गहरा लगता हैं।
.
जीतने चला हैं, मौत को हँसकर?
फिर तो ज़िन्दगी से हारा लगता हैं।
~ श्रद्धा
[url="http://anamika83.blogspot.in/?m=1"]http://anamika83.blogspot.in/?m=1[/url]
.
[url="https://m.youtube.com/channel/UCdLKGqZoeBNBDUEuTBFPRkw"]https://m.youtube.com/channel/UCdLKGqZoeBNBDUEuTBFPRkw[/url]