==* पानी रे पानी *==

Started by SHASHIKANT SHANDILE, June 12, 2017, 11:41:15 AM

Previous topic - Next topic

SHASHIKANT SHANDILE

पानी रे पानी तेरा रंग कैसा
इंसान की रोती सूरत जैसा

पानी रे पानी तेरा रंग कैसा
ठहरी नदी में जलचर जैसा

पानी रे पानी तेरा रंग कैसा
खड़े पेड़ों पर पतझड़ जैसा

पानी रे पानी तेरा रंग कैसा
भीगे मौसम में तपी धूप जैसा

पानी रे पानी तेरा रंग कैसा
जिंदा किंतु प्यासे कंठ जैसा

पानी रे पानी तेरा रंग कैसा
सूखे आंख पर भीगा मन जैसा

पानी रे पानी तेरा रंग कैसा...?
————-//**–
शशिकांत शांडिले, नागपुर
भ्र.९९७५९९५४५०
Its Just My Word's

शब्द माझे!