यूँ तो जिंदगी को जीने के इशारे बहुत होते हैं!

Started by Shraddha R. Chandangir, June 12, 2017, 05:13:23 PM

Previous topic - Next topic

Shraddha R. Chandangir

यूँ तो ज़िन्दगी को जीने के, इशारे बहुत होते हैं
लेकिन होता हैं यूँ, के हम बेचारे बहुत होते हैं।
.
हमें हुनर आना चाहिए, किसी का हो जाने का
होते होंगे कुछ तो ऐसे, जो हमारे बहुत होते हैं
.
ख़ौफ होना लाज़मी हैं ठिकाने से भी उस वक्त
जबतक यहाँ वहाँ अपने, ग़ुजारे बहुत होते हैं।
.
ये भी वजह होती हैं, किसी को छोड़ जाने की
होते हैं तो लोग भी कंबख्त प्यारे बहुत होते हैं।
~ श्रद्धा
[url="http://anamika83.blogspot.in/?m=1"]http://anamika83.blogspot.in/?m=1[/url]
.
[url="https://m.youtube.com/channel/UCdLKGqZoeBNBDUEuTBFPRkw"]https://m.youtube.com/channel/UCdLKGqZoeBNBDUEuTBFPRkw[/url]