रंजिश इक तरफ, अपने उसूल इक तरफ...

Started by Shraddha R. Chandangir, June 22, 2017, 12:19:07 PM

Previous topic - Next topic

Shraddha R. Chandangir

अपनी नज़र को इधर उधर नहीं करना
ख़ामख़ा चैन को, दर बदर नहीं करना।
.
वैसे भी नहीं हैं, जैसे नज़र आते हैं लोग
खबर रखना किसी को ख़बर नहीं करना।
.
बंजर हो दिल किसी और का तो बेवजह
अपनी आँखों को, तर बतर नहीं करना।
.
रंजिश इक तरफ, अपने उसूल इक तरफ
दुनियादारी का खुद पे, असर नहीं करना।
.
ये माना कि तग़ाफुल भी जरूरी हैं लेकिन
नफरतों के लिए दिल में, घर नहीं करना।
~ श्रद्धा
[url="http://anamika83.blogspot.in/?m=1"]http://anamika83.blogspot.in/?m=1[/url]
.
[url="https://m.youtube.com/channel/UCdLKGqZoeBNBDUEuTBFPRkw"]https://m.youtube.com/channel/UCdLKGqZoeBNBDUEuTBFPRkw[/url]