अभी तो----

Started by sulabhasabnis@gmail.com, April 30, 2018, 10:49:05 PM

Previous topic - Next topic

sulabhasabnis@gmail.com

  अभी तो ---

बहुत रुलाया तूने अभी तो हँसने  दे
खुशियों के झूले पे जीभर के झूलने दे
बहुत भगाया तूने अभी तो रुकने दे
बागों की बहारों में जरासा टहलने दे
बहुत जगाया तूने अभी तो सोने दे
साजन की बाहों में सपनों में खोने दे
बहुत सताया तूने अब चैन से जीने दे
जीवन की सुषमा को अखियों से पीने दे
                                  -सुलभा
     -----------------