जिंदगी को दे जादू की झप्पी

Started by sachinikam, November 26, 2018, 01:49:18 PM

Previous topic - Next topic

sachinikam


जिंदगी को दे जादू की झप्पी
(कवी: सचिन निकम, गीतगुंजन)

जरा संभलके हटके बचके
बेगानी शादीमें सज धजके
पहचान बनाने आये है जचके
अपना मुद्दा रखंगे डटके
जोरके देंगे धीरेसे झटके
सीधे चलेंगे ना उल्टा लटके
वरना खाने पड़ेंगे फटके
गुरुमंतर ये रहना रटके
Don't worry, be happy
जिंदगी को दे जादू की झप्पी ॥ १ ॥

आगे पीछे ऊपर नीचे
जोर लगाके हैय्या खींचे
रिश्तोंका पौधा प्यारसे सींचे
साथ निभाना अँखियाँ मींचे
अपना गाना बजाना डीजे
Don't worry, be happy
जिंदगी को दे जादू की झप्पी ॥ २ ॥

तेरे भी चुप मेरे भी चुप्पी
बहोत हो गयी लुका छुप्पी
कबतक रोटी रूखी सुखी
घरवापसी रात हो चुकी
प्यारके आगे दुनिया है झुकी
वक्त की ताकत रोके ना रुकी
फूंक मारदे घुमादे चक्की
खुलके जीना कर बात पक्की
जींतेंगे हम my charming Lucky!
सुनले पुकार दिलसे दिलकी
याद रखना बात लाखोंकी
Don't worry, be happy
जिंदगी को दे जादू की झप्पी ॥ ३ ॥