II श्री शनी देवाय नमः II-शनि अमृतवाणी-"जय जय जय शनिदेव"

Started by Atul Kaviraje, February 12, 2022, 08:21:08 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      II श्री शनी देवाय नमः II
                                     -----------------------

मित्र/मैत्रिणींनो,

     आज शनिवार. श्री शनी देवाचा वार. आज ऐकुया, शनि अमृतवाणी. या अमृतवाणीचे बोल आहेत - "जय जय जय शनिदेव"

     शनि देव को प्रसन्न करने वाली Shani Amritwani का पाठ करने से सब प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। "शनि अमृतवाणी लिरिक्स | Shani Amritwani Lyrics" की वीडियो,ऑडियो, और लिरिक्स के साथ दिया हुआ है।


                                         शनि अमृतवाणी
                                     "जय जय जय शनिदेव"
                                   ----------------------

भानु लाल शनिश्चरा
करुणा दृष्टि कर,
नतमस्तक विनती करें
हर एक संकट हर ।

महा गृह तू महावली
शक्ति अपरम्पार,
चरण शरण में जो आये
उनका कर उद्धार ।

अपने कुप्रभाव को
हमसे रखियो दूर,
हे रवि नंदन ना करना
शांति दर्पण चूर ।

नटखट क्रोधी देव तुम
चंचल तेरा स्वभाव,
चिंतक के घर हर्ष का
होना कभी अभाव ।

जय जय जय शनिदेव
जय जय जय शनिदेव

नील वर्ण शनि देवता
रुष्ट ना जाना हो,
अपने भक्तों के सदा
दुःख संताप हरो ।

शुभ दृष्टि दया भाव से
हर प्राणी को देख,
तुझसे थर थर कांपती
हर मस्तक की रेख ।

प्रणय रूप तेरा रूठना
सहन करेगा कौन,
ज्ञानी ध्यानी सब तेरे
सम्मुख रखते मौन ।

सुख संपत्ति का यहाँ
होना कभी विनाश,
भास्कर लला ना हमें
करना कभी निराश ।

जय जय जय शनिदेव
जय जय जय शनिदेव.

शनि स्तोत्र का मन से
करते जो जन पाठ,
उनके गृह में कर सदा
वैभव की बरसात ।

शुभ दृष्टि तेरी मांगते
दिन हीन हम लोग,
दीजो सुख शांति हो
ना शोक वियोग ।

अपने मंद प्रभाव को
रखियो सदा अलोक,
दर दर भिक्षा मांगते
जिनपर हो तेरा कोप ।

चरनन में देव तेरे
त्रिभुवन करे पुकार,
भय, संकट हर कष्ट से
मुक्त रहे संसार ।

जय जय जय शनिदेव
जय जय जय शनिदेव.

बाधा हरो हर काज की
बिघ्न का कर समाधान,
तेरे प्रसन्नता से होता
जन जन का कल्याण ।

महा प्रतापी प्रबल वीर
तुझसा कोई ना नाथ ,
अनुकम्पा हम पर करो
ग्रहों के सिरमोर ।

रुद्रान्तक तेरा रूप है
कृष्ण वर्ण हे नाथ,
हर साधक के सिर पर
करुणा का धर हाथ ।

शिव के शिष्य हे देवता
महिमा तेरी महान,
आरोग्य जीवन हो सदा
देना मान सम्मान ।

जय जय जय शनिदेव
जय जय जय शनिदेव
जय जय जय शनिदेव
जय जय जय शनिदेव
जय जय जय शनिदेव.


                  (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-ऑल भजन लैरिकस.कॉम)
                ------------------------------------------------


-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-12.02.2022-शनिवार.