II देवी माँ प्रसन्न II-देवी माँ भजन- "नौराते नौ दिन है माई दसम दिन विदाई"

Started by Atul Kaviraje, February 25, 2022, 11:44:53 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       II देवी माँ प्रसन्न II
                                     --------------------

मित्र/मैत्रिणींनो,

     आज शुक्रवार. देवीचा वार. आज ऐकुया, देवी माँ भजन .या भजनIचे बोल आहेत- "नौराते नौ दिन है माई दसम दिन विदाई"


                                         देवी माँ भजन
                             "नौराते नौ दिन है माई दसम दिन विदाई"
                            -------------------------------------

तर्ज़ :-बाबुल जो तूने सिखाया ,सजन घर मैं चली
------------------------------------------

नौराते नौ दिन है माई,
दसम दिन विदाई ,
मां अपने घर चली,
आंगन डगर घर है सूना,
है मंदिर भी सूना,
मां अपने घर चली,
नौराते नौ दिन है माई.......

चौदह भवन की महारानी ,
आई थी जब, खुशी लिए,
दूर हुए मन के अंधेरे ,
किए थे रौशन, बुझे दीये,
मां मंदिर में ,रोज तेरे आना,
भजन तेरे गाना ,
खत्म वो दिन हुए,
नौराते नौ दिन है माई.......

रो रहा ,रोम रोम मेरा,
मुझे ना मैया, तू भूलना ,
भूल जो भी ,बच्चों ने कर दी
उसे तू मैया, बिसारना,
जाते-जाते ,मेरी मैया ,
तू पार कर दे नैया ,
है बालक दर खड़े,
नौराते नौ .............

भूल ना सकूंगी, मेरी मैया,
बड़ी सुहानी, थी हर घड़ी,
नौ दिन के, नौ रूप तेरे,
लगा दी ,दिल में, लगन मेरे,
पल में दुर्गा ,पल में बनी काली,
बनी रखवाली ,खिली मन की कली ,

नौराते नो दिन है माई,
दसम दिन विदाई ,
मां अपने घर चली,


--SINGER UNKNOWN
-------------------------


                     (साभार आणि सौजन्य-हिंदी भजन लैरिकस.को.इन)
                                        (संदर्भ-यू ट्यूब)
                   -----------------------------------------------



-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-25.02.2022-शुक्रवार.