II भक्ती-भजन II-विष्णु भक्ती-भजन-"हे विष्णु विधाता"

Started by Atul Kaviraje, March 10, 2022, 12:18:18 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                          II भक्ती-भजन II
                                        -------------------

मित्र/मैत्रिणींनो,

      काल बुधवार होता. ऐकुया एक विष्णु भक्ती भजन. या गीताचे  बोल आहेत- "हे विष्णु विधाता"

     Hey Vishnu Vidhata Lyrics. This Vishnu Bhajan is sung by Shailendra Bhartti, lyrics written by Devendra Rana and music created by Samuel Paul.


                                       विष्णु भक्ती-भजन       
                                       "हे विष्णु विधाता"
                                     -------------------


ॐ वासुदेवाय नमो नमः
ॐ वासुदेवाय नमो नमः

हे विष्णु विधाता
परम उपकारी
नमो श्री नारायण
पदमचक्रधारी

(हे विष्णु विधाता
परम उपकारी
नमो श्री नारायण
पदमचक्रधारी)

परमपिता प्रभु
दीनानाथ मेरे
मुक्ति प्रदायक
अमित अविकारी

(हे विष्णु विधाता
परम उपकारी
नमो श्री नारायण
पदमचक्रधारी)

वेद और पुराणों का
सार तुम्ही हो
पूजा पाठ तप
आधार तुम्ही हो

वेद और पुराणों का
सार तुम्ही हो
पूजा पाठ तप
आधार तुम्ही हो

तुम्हारे बिना नहीं
चले जग सारा
महिमा अनंत प्रभु की
है अति प्यारी

(हे विष्णु विधाता
परम उपकारी
नमो श्री नारायण
पदमचक्रधारी)

नारद ऋषि मुनि
गाते हैं गाथा
हर एक प्राणी
तेरा नाम है ध्याता

नारद ऋषि मुनि
गाते हैं गाथा
हर एक प्राणी
तेरा नाम है ध्याता

ब्रह्मा महेश जपे
नाम की माला
सुमिरन तुम्हारा है
अति गुणकारी

(हे विष्णु विधाता
परम उपकारी
नमो श्री नारायण
पदमचक्रधारी)

दयालु दयामय
बैकुंठ वासी
नील वरन छवि
अमर अविनाशी

हो दयालु दयामय
बैकुंठ वासी
नील वरन छवि
अमर अविनाशी

रमापति नारायण
गरुड़ है वाहन
ज्ञान सरोवर हे
जगत बिहारी

(हे विष्णु विधाता
परम उपकारी
नमो श्री नारायण
पदमचक्रधारी)

त्रिकाल ज्ञाता
त्रिलोक के स्वामी
अनुपम स्वरूपा
अनहद नामी

त्रिकाल ज्ञाता
त्रिलोक के स्वामी
अनुपम स्वरूपा
अनहद नामी

शुभ वर दानी
अद्भुत ज्ञानी
हर युग में विपदा
तुमने ही तारी

(हे विष्णु विधाता
परम उपकारी
नमो श्री नारायण
पदमचक्रधारी)

भक्तों ने जब-जब
तुमको पुकारा
अवतार लेकर
दुनिया को तारा

हो भक्तों ने जब-जब
तुमको पुकारा
अवतार लेकर
दुनिया को तारा

कभी राम बनकर
कभी श्याम बनकर
जगदीश मेरे हैं
दस अवतारी

(हे विष्णु विधाता
परम उपकारी
नमो श्री नारायण
पदमचक्रधारी)

===============
गायक : शैलेंद्र  भारती
गीतकार : देवेंद्र  राणा
संगीतकार : सॅम्युएल  पॉल
म्युझिक लेबल : विंग्स म्युझिक
===============

                       (साभार आणि सौजन्य-संदर्भ-हिंदी भजन.इन)
                      ----------------------------------------


-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-10.03.2022-गुरुवार.