II होली II-राधा कृष्ण होली शायरी-क्रमांक-1

Started by Atul Kaviraje, March 18, 2022, 02:59:41 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                            II होली II
                                      राधा कृष्ण होली शायरी
                                             क्रमांक-1
                                     ----------------------

मित्रो,

      कल दिनांक-१७.०३.२०२२, गुरुवार था.  "होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिस हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। ". हिंदी कविताके मेरे सभी भाई-बहन, कवी-कवयित्रीयोको होली के इस पावन पर्व की अनेक हार्दिक शुभकामनाये. आईए पढते है, कविताये,रचनाये,शायरी, राधा-कृष्ण शायरी, चित्रपट होली-गीत एवं अन्य.

                        राधा कृष्ण होली शायरी---

मथुरा की खुशबू
गोकल का हार
वृन्दावन की सुगंध
बरसान का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार

राधा की हृदय में श्री कृष्ण,
राधा की साँसों में श्री कृष्ण,
राधा में ही हैं श्री कृष्ण,
इसीलिए दुनिया कहती हैं
राधे-कृष्ण राधे-कृष्ण

हे कान्हा जिंदगी लहर थी
आप साहिल हुए न जाने कैसे
हम आपके काबिल हुए
न भूलेंगे हम उस हसीन पल को
जब आप हमारी छोटी सी
जिंदगी में शामिल हुए

मटकी तोड़े, माखन खाए फिर भी सबके मन को भाये,
राधा के वो प्यारे मोहन,महिमा उनकी दुनिया गाये...!!


--AUTHOR UNKNOWN
-------------------------

                   (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-भक्ती की शक्ती.कॉम)
                  --------------------------------------------


-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-18.03.2022-शुक्रवार.