II होली II-राधा कृष्ण होली शायरी-क्रमांक-2

Started by Atul Kaviraje, March 18, 2022, 03:01:22 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                             II होली II
                                       राधा कृष्ण होली शायरी
                                              क्रमांक-2
                                     -----------------------

मित्रो,

      कल दिनांक-१७.०३.२०२२, गुरुवार था.  "होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिस हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। ". हिंदी कविताके मेरे सभी भाई-बहन, कवी-कवयित्रीयोको होली के इस पावन पर्व की अनेक हार्दिक शुभकामनाये. आईए पढते है, कविताये,रचनाये,शायरी, राधा-कृष्ण शायरी, चित्रपट होली-गीत एवं अन्य.

कर भरोसा राधे नाम का
धोखा कभी न खायेगा....
हर मौके पर कृष्ण
तेरे घर सबसे पहले आयेगा
जय श्री राधेकृष्ण...!!

राधा का रंग और
कन्हैया की पिचकारी
प्यार के रंग से
रंग दो ये दुनिया सारी
यह रंग ना जाने
कोई जाति ना कोई भाषा
मुबारक हो आपको रंगों भरी
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

आज है होली मेरे गिरिधर
रंग लो मुझे अपने प्यार में
डूब जाऊं कुछ ऐसे तुझ में
कोई देख ना पाए इस संसार में
होली की शुभकामनाएं
जय श्री राधा कृष्णा!!!!

नन्दलाल की मोहनी सूरत दिल में बसा रखे हैं,
अपने जीवन को उन्ही की भक्ति लगा रखे हैं,
एक बार बाँसुरी की मधुर तान सुनादे कान्हा,
एक छोटी से आस लगा रखे हैं ||

कान्हा तुम मुझे बासुरी बजाना सिखा दो
जिस तरह से तुम बासुरी से राधा राधा नाम
पुकारते हो उसी तरह मुझे भी
बासुरी से कान्हा कान्हा कहना सिखा दो


--AUTHOR UNKNOWN
-------------------------

                    (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-भक्ती की शक्ती.कॉम)
                   --------------------------------------------


-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-18.03.2022-शुक्रवार.