II रंगपंचमी II-लेख क्रमांक-2

Started by Atul Kaviraje, March 18, 2022, 08:41:28 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                           II रंगपंचमी II
                                           लेख  क्रमांक-2
                                         ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१८.०३.२०२२, शुक्रवार, रंगपंचमीका रंगीत दिन है. "हर साल धुलेंडी यानी रंगों वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। फिर होली वाले दिन रंग-गुलाल के साथ होली खेली जाती है। इस साल यानी साल 2022 में 17 मार्च को होलिका दहन होगा और इसके बाद 18 मार्च को होली मनाई जाएगी। होली के पांचवें दिन यानी चैत्र कृष्ण पंचमी को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाता है।" मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवयित्रीयोको इस रंगीन पर्व कि हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है इस दिवस का महत्त्व, लेख, निबंध, शुभकामनाये, शायरी, बधाई संदेश एवं अन्य जIनकारी--

     वर्ष 2022  में रंग पंचमी 22 मार्च  2022 (मंगलवार) के दिन आएगी। रंग पंचमी हिंदुओं द्वारा मनाए जाने वाला एक विशेष त्योहार है। इस त्योहार को  होली के प्रसिद्ध उत्सव के पूरे पांच दिनों के पश्चात मनाया जाता है। वृंदावन और मथुरा में इस त्योहार को होली के समापन के रूप में मनाया जाता है। भारत के राज्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में रंग पंचमी के पर्व का बड़े स्तर पर आयोजन किया जाता है। महाराष्ट्र में मछली का व्यवसाय करने वाले लोग इस दिन को शिमगो के नाम से मनाते है। ब्रज क्षेत्र में इसे होली का अंतिम दिन कहा जाता है। इस अवसर पर भोजन में पूरनपोली का आवश्य ही शामिल किया जाता है।

      उत्तरी भारत में इस त्योहार को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। कई स्थानों पर दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है। इस प्रतियोगिता में सभी मिलजुल कर भाग लेते हैं। इस दिवस पर भगवान श्री कृष्ण और राधा जी की पूजा का विधान है। इस दिन भक्तों द्वारा राधा जी और श्री कृष्ण की दिव्य एकता और प्रेम को याद करके श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। रंग पंचमी का शाब्दिक अर्थ है रंगो के त्योहार का पांचवा दिन। इस दिन को सभी रिश्तेदार इकट्ठा होकर नए नए पकवान बनाते है। इस दिन तामसिक भोजन से दूर रहा जाता है।

                         रंग पंचमी कब है?---

     हिंदू पंचांग के अनुसार यह त्योहार फाल्गुन माह में आने वाले कृष्ण पक्ष की पंचमी के दिन होता है। प्रत्येक वर्ष इस पर्व को इसी समय मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसकी तिथि में कोई परिवर्तन नहीं होता है। चंद्रमा के चरण के समय इस त्यौहार को मनाया जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार यह फरवरी या मार्च महीने में या इन महीनों के समीप मनाया जाता है। वर्ष 2022 में रंग पंचमी 22  मार्च मंगलवार  2021 के दिन है।

     रंग पंचमी मंगलवार 22 मार्च 2022 पंचमी तिथि 6 : 25 सुबह प्रारम्भ , 22 मार्च 04 : 20 सुबह समाप्त , 23 मार्च

                  आइये जानते है रंग पंचमी क्यों मनाई जाती है?---

     मान्यताओं के अनुसार यह पर्व पंच तत्व को सक्रिय करने में मनुष्य और सृष्टि की सहायता करता है। मनुष्य और ब्रह्मांड का निर्माण प्रकाश, जल, हवा, आकाश और पृथ्वी अर्थात धरती से हुआ था। इसलिए इनके संतुलन को बनाए रखने के लिए रंग पंचमी को मनाया जाता है।

     धर्मग्रंथों में लिखा गया है इस शुभ दिन पर ही तामसिक और राजसिक गुण पर सत्त्वगुण ने विजय प्राप्त की थी। इस विजय के प्रतीक को रंग पंचमी के रूप में भक्तों द्वारा मनाया जाता आ रहा है। इस दिन प्रयोग किए जाने वाले रंगों से देवता आकर्षित होते हैं। इसलिए देवताओं को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न रंगों का प्रयोग किया जाता है।

--AUTHOR UNKNOWN
-------------------------

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-ऍस्ट्रो अपडेट.कॉम)
                     -----------------------------------------


-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-18.03.2022-शुक्रवार.