II रंगपंचमी II-लेख क्रमांक-4

Started by Atul Kaviraje, March 18, 2022, 08:47:19 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                            II रंगपंचमी II
                                            लेख  क्रमांक-4
                                          ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१८.०३.२०२२, शुक्रवार, रंगपंचमीका रंगीत दिन है. "हर साल धुलेंडी यानी रंगों वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। फिर होली वाले दिन रंग-गुलाल के साथ होली खेली जाती है। इस साल यानी साल 2022 में 17 मार्च को होलिका दहन होगा और इसके बाद 18 मार्च को होली मनाई जाएगी। होली के पांचवें दिन यानी चैत्र कृष्ण पंचमी को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाता है।" मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवयित्रीयोको इस रंगीन पर्व कि हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है इस दिवस का महत्त्व, लेख, निबंध, शुभकामनाये, शायरी, बधाई संदेश एवं अन्य जIनकारी--

Rang Panchami 2022 – देवताओं की होली है रंग पंचमी, तारीख, महत्व---

     Rang Panchami 2022 – In this post we will get information about Rang Panchami festival. When is the festival of Rang Panchami? Rang Panchami 2022 date and significance of Rang Panchami.

     रंग पंचमी 2022 – इस पोस्ट में हम रंग पंचमी के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे. रंग पंचमी कब है? रंग पंचमी 2022 तारीख और रंग पंचमी त्यौहार का महत्व.

     नमस्कार, स्वागत है आप सबका सोनाटुकु डॉट कॉम पर. रंग पंचमी का त्यौहार होली के पांच दिन के बाद मनाया जाता है.

     देवताओं की होली इसी दिन होती है. रंग पंचमी का त्यौहार भी हमारे देश का एक प्रमुख त्यौहार है.

     धार्मिक रूप से भी रंग पंचमी त्यौहार का बहुत अधिक महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रंग पंचमी के दिन ही देवता होली खेलतें हैं.

     इस दिन की होली से मनुष्य को आध्यात्मिक शान्ति की प्राप्ति होती है. राधा और कृष्ण से जुड़े जगहों पर भी रंग पंचमी का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है.

     वैसे तो रंग पंचमी का त्यौहार देश की विभिन्न भागों में बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है.

     मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र में रंग पंचमी के त्यौहार का बहुत अधिक महत्व है.

     इंदौर शहर में तो रंग पंचमी बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है. इस दिन यहाँ सार्वजनिक अवकाश होता है और भव्य जुलूस निकाला जाता है. इंदौर में रामरज नामक गुलाल आसमान में उड़ाया जाता है.

     धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन अबीर गुलाल आसमान में उड़ाने से देवता प्रसन्न होतें हैं और मनुष्य को अपना आशीर्वाद प्रदान करतें हैं.

     रंग पंचमी को कृष्ण पंचमी भी कहा जाता है.

चलिए अब हम सब रंग पंचमी 2022 में कब है? (Rang Panchami 2022) के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेतें हैं.

Rang Panchami 2022 Date – रंग पंचमी कब है?
रंग पंचमी का त्यौहार चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है.

साल 2022 में रंग पंचमी का त्यौहार 22 मार्च 2022, दिन मंगलवार को मनाई जायेगी.

रंग पंचमी 2022 तारीख   22 मार्च 2022, मंगलवार
Rang Panchami 2022 Date   22 March 2022, Tuesday
चलिए अब हम सब चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के प्रारम्भ और समाप्त होने के समय के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेतें हैं.

              चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि के बारे में जानकारी---

     जैसा की आप सब लोगों को पता है की रंग पंचमी का त्यौहार चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है. इस कारण से हमने चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि के प्रारंभ और समाप्त होने के समय के बारे में जानकारी यहाँ दी हुई है.

चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि प्रारंभ-22 मार्च 2022, मंगलवार-06:24 am
चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि समाप्त-23 मार्च 2022, बुधवार-04:21 am


--निधी
-------

                         (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-सोनाटुकू.कॉम)
                        -------------------------------------


-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-18.03.2022-शुक्रवार.