II रंगपंचमी II-शुभकामनाये शायरी क्रमांक-1

Started by Atul Kaviraje, March 18, 2022, 08:58:06 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                        II रंगपंचमी II
                                 शुभकामनाये शायरी क्रमांक-1
                                ---------------------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१८.०३.२०२२, शुक्रवार, रंगपंचमीका रंगीत दिन है. "हर साल धुलेंडी यानी रंगों वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। फिर होली वाले दिन रंग-गुलाल के साथ होली खेली जाती है। इस साल यानी साल 2022 में 17 मार्च को होलिका दहन होगा और इसके बाद 18 मार्च को होली मनाई जाएगी। होली के पांचवें दिन यानी चैत्र कृष्ण पंचमी को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाता है।" मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवयित्रीयोको इस रंगीन पर्व कि हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है इस दिवस का महत्त्व, लेख, निबंध, शुभकामनाये, शायरी, बधाई संदेश एवं अन्य जIनकारी--

         रंग पंचमी 2022 हिंदी मेसेज शुभकामनाएं शायरी---

     साल 2022 में रंग पंचमी का त्यौहार 22 मार्च 2022, दिन मंगलवार को मनाई जाएगी. रंगपंचमी (Rang Panchami 2022) Holika Dahan के साथ ही शुरू हुए Holi 2022 के त्योहार का अंतिम पढ़ाव 22 मार्च 2022, मंगलवार को Rang Pachami मनाई जाएगी. रंग पंचमी का त्योहार मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा उल्लास के साथ मनाया जाता है. हिंदुस्तान का दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में तो इस त्योहार को भारी जोश के साथ मनाया जाता है. इस दिन इंदौर ऐतिहासिक गेर का आयोजन किया जाता है. इस गेर को अब यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल करने की कवायदें की जा रही हैं.

     चैत्र कृष्ण पंचमी को खेली जाने वाली रंगपंचमी को लेकर कई लोक कथाएं और किवदंतियां प्रचलित हैं और इनमें से एक के अनुसार इस दिन वातावरण में उड़ने वाला गुलाल व्यक्ति में सात्विक गुण बढ़ाता है. इतना ही नहीं तामसिक गुणों को कम करने में यह हमारी मदद करता है. रंगों के इस पर्व पर यदि आप भी अपने सगे संबंधियों को रंग पंचमी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं Rang Panchami Shayari, SMS, Images, WhatsApp Status और Greetings जिनकी मदद से आप सभी को विश कर सकते हैं.

   रंगपंचमी 2022 में कब मनाई जाएगी  ? (Rang Panchami 2022)---

     रंगपंचमी फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी को मनाया जाता हैं. हिंदू धर्म की पाैराणिक मान्यताओं के अनुसार लोग होली के पांच दिनों के बाद इसे मनाते हैं. इसे रंगपंचमी कहा जाता हैं. रंगपंचमी देश के कुछ हिस्सों में ही मनाई जाती हैं.यह अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार फरवरी-मार्च में आती हैं. इन दिनों से मौसम में गर्मी का आलम छाने लगता हैं.

     साल 2022 में रंग पंचमी 22 मार्च 2022, दिन मंगलवार को मनाई जाएगी.

रंग पंचमी की शुभकामनाये शायरी  (Rang Panchami SMS Shayari In Hindi)---

गुलाल का रंग,
गुब्बारों की मार,
सूरज की किरणें,
खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी,
अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको
रंगों का त्यौहार.

बस इतना ही कहा था
तेरे साथ होली खेलने को बेक़रार हूँ
कमबख्त वो इतना सेंटी हो गई
कि टेंकर में भर रंग,
मुझे फव्वारे सा उड़ा गई

डर जाती थी मैं रंगों के गोले देख
छिप जाती थी मैं रंगों को खेलते देख
आज याद आती हैं मुझे मेरे अपनों की
जब सुनी रह जाती हैं मेरी होली

अपनों के प्रेम में सराबोर हैं मन
सदा बना रहे यह प्रेम
बस यही हैं अभिनन्दन
--हैप्पी रंगपंचमी


--कमलेश वर्मा
--------------

                         (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-न्युझ मग.इन)
                        ------------------------------------


-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-18.03.2022-शुक्रवार.