II रंगपंचमी II-शायरी क्रमांक-1

Started by Atul Kaviraje, March 18, 2022, 09:07:13 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                           II रंगपंचमी II
                                          शायरी क्रमांक-1
                                        -----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१८.०३.२०२२, शुक्रवार, रंगपंचमीका रंगीत दिन है. "हर साल धुलेंडी यानी रंगों वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। फिर होली वाले दिन रंग-गुलाल के साथ होली खेली जाती है। इस साल यानी साल 2022 में 17 मार्च को होलिका दहन होगा और इसके बाद 18 मार्च को होली मनाई जाएगी। होली के पांचवें दिन यानी चैत्र कृष्ण पंचमी को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाता है।" मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवयित्रीयोको इस रंगीन पर्व कि हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है इस दिवस का महत्त्व, लेख, निबंध, शुभकामनाये, शायरी, बधाई संदेश एवं अन्य जIनकारी--

     Rang Panchami Shayari 2022– भारत के कुछ हिस्सों में खासकर महाराष्ट्र में होली के 5 दिन बाद, चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को, रंग खेलने की परम्परा है। यह पर्व रंग पंचमी के नाम से जाना जाता है। यह एक तरह से फाल्गुन पूर्णिमा से शुरू हुए होली के पर्व का समापन होता है। इस वर्ष 2020 में रंगपंचमी 13 मार्च को मनाया जायेगा।

*****
सतरंगी रंगों की लिए बरसात
है आई रंग पंचमी की सौगात
चलो चलाये मिलकर पिचकारी
ना बच पाए कोई भी नर नारी
--हैप्पी रंग पंचमी
*****
रंग भरा पैगाम भेजा है तुम्हें
इसे महज गुलाल ना समझना
ये रंग खुशियों को बयाँ करते हैं
इन्हें दिल की गहराइयों से कबूल करना
--रंग पंचमी की हार्दिक बधाई
*****
खुशियों से हो ना कोई दुरी
रहे न कोई ख्वाहिश अधूरी
रंगो से भरे इस मौसम में
रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी
--हैप्पी रंग पंचमी
*****
ना रंगों का रहा मुझे कोई जोश
न पकवानों का कोई शोक
मुझे बुलाता हैं बस अपनों का प्यार
जब मनाते हैं रंग पंचमी मिलकर सभी यार
--रंग पंचमी की हार्दिक बधाई
*****
रंग पंचमी जैसे इंद्रधनुष का प्यार
चारों तरफ हैं रंगों की बौछार
शुभकामनाये हैं तुम्हें हमारी
लो झेलो मेरी रंग भरी पिचकारी
--रंग पंचमी की हार्दिक बधाई
*****
रंग पंचमी का रंग तो कुछ पलो में धूल जाएगा
दोस्ती और प्यार का रंग नहीं धुल पाएगा
यही तो असली रंग है ज़िंदगी का
जितना रंगोगे उतना ही गहरा होता जाएगा
--रंग पंचमी की हार्दिक बधाई
*****
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी
प्यार के रंग से रंग दो दुनियाँ सारी
यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली
मुबारक हो आपको रंगों भरी रंग पंचमी
--हैप्पी रंग पंचमी
*****
रंगो से सजे सभी का द्वार
किशन कन्हैया बंसी बजाये
हो जगत उद्धार
--शुभ हो रंगपंचमी का त्यौहार
*****
रंगों की ना होती कोई जात
वो तो लाते बस खुशियों की सौगात
हाथ से हाथ मिलाते चलो
रंग पंचमी है रंग लगाते चलो
--हैप्पी रंग पंचमी
*****

--पंकज गोयल
--------------

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-अजबगजब.कॉम)
                      ----------------------------------------


-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-18.03.2022-शुक्रवार.