II श्री गुरु देव दत्त II-श्री दत्तगुरु भजन-गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना

Started by Atul Kaviraje, April 28, 2022, 11:27:43 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                        II श्री गुरु देव दत्त II
                                       --------------------

मित्र/मैत्रिणींनो,

     आज गुरुवार. श्री दत्त गुरूंचा वार.  आज ऐकुया, दत्त गुरूंचे एक भजन. या भजनIचे बोल आहेत- "गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना"


                                       श्री दत्तगुरु भजन
                            "गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना"
                           ------------------------------------


मैं शरण पड़ा तेरी चरणों में जगह देना,
गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना।

करूणानिधि नाम तेरा, करुन दिखलाओ तुम,
सोये हुए भाग्यो को, हे नाथ जगाओ तुम।
मेरी नाव भवर डोले इसे पार लगा देना,
गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना॥

जय गुरुदेवा, जय गुरुदेवा।
जय गुरुदेवा, जय गुरुदेवा॥

तुम सुख के सागर हो, निर्धन के सहारे हो,
इस तन में समाये हो, मुझे प्राणों से प्यारे हो।
नित्त माला जपूँ तेरी, नहीं दिल से भुला देना,
गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना॥

पापी हूँ या कपटी हूँ, जैसा भी हूँ तेरा हूँ,
घर बार छोड़ कर मैं जीवन से खेला हूँ।
दुःख का मार हूँ मैं, मेरा दुखड़ा मिटा देना,
गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना॥

मैं सब का सेवक हूँ, तेरे चरणों का चेरा हूँ,
नहीं नाथ भुलाना मुझे, इसे जग में अकेला हूँ।
तेरे दर का भिखारी हूँ, मेरे दोष मिटा देना,
गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना॥

इन चरनन की पाऊं सेवा,
जय गुरुदेवा, जय गुरुदेवा।


--SINGER UNKNOWN
-------------------------


                     (साभार आणि सौजन्य-संदर्भ-साईट्स.गुगल.कॉम)
                    --------------------------------------------


-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-28.04.2022-गुरुवार.