हिंदी कविता-पुष्प क्रमांक-१-उसकी अहमियत बताना भी ज़रूरी है

Started by Atul Kaviraje, August 30, 2022, 09:08:30 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "हिंदी कविता"
                                       पुष्प क्रमांक-१
                                     --------------
मित्रो,

     आईए सुनतें है, पढते है, कुछ दिलचस्प रचनाये, कविताये. प्रस्तुत है कविताका पुष्प क्रमांक-१. इस कविता का शीर्षक है- "उसकी अहमियत बताना भी ज़रूरी है"

     Hindi Poetry (हिंदी कविता): If you like to read poetry and you were looking for the best poems, then you are in the right place. Here you will find the best Hindi poetry on life, famous heart-touching short Hindi Poetry, and sad Love Poetry in Hindi.

                           "उसकी अहमियत बताना भी ज़रूरी है"
                          -----------------------------------

उसकी अहमियत है क्या, बताना भी ज़रूरी है !
है उससे इश्क़ अग़र तो जताना भी ज़रूरी है !!

अब काम लफ़्फ़ाज़ी से तुम कब तक चलाओगे !
उसकी झील सी आंखों में डूब जाना भी ज़रूरी है !!

दिल के ज़ज़्बात तुम दिल मे दबा कर मत रखो !
उसको देख कर प्यार से मुस्कुराना भी ज़रूरी है !!

उसे ये बारहा कहना वो कितना ख़ूबसूरत है !
उसे नग्मे मोहब्बत के सुनाना भी ज़रूरी है !!

किसी भी हाल में तुम छोड़ना हाथ मत उसका !
किया है इश्क़ गर तुमने, निभाना भी ज़रूरी है !!

सहर अब रूठना तो इश्क़ में है लाज़मी लेकिन !
कभी महबूब गर रूठे तो मनाना भी ज़रूरी है !!
😊🌹✍️

--AUTHOR UNKNOWN
-------------------------

               (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-फंकी लाईफ.इन/हिंदी-पोएटरी)
               --------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-30.08.2022-मंगळवार.