II जय श्री हनुमान II-श्री हनुमान भजन-जो खेल गए प्राणो पे श्री राम के लिए

Started by Atul Kaviraje, September 03, 2022, 09:20:03 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   II जय श्री हनुमान II
                                  --------------------

मित्र/मैत्रिणींनो,

     आज शनिवार. देव हनुमंताचा वार. आज ऐकुया, मारुतीचे एक भजन. या हनुमान भजनIचे बोल आहेत- "जो खेल गए प्राणो पे श्री राम के लिए"

                                    श्री हनुमान भजन
                           "जो खेल गए प्राणो पे श्री राम के लिए"
                          ----------------------------------

जो खेल गए प्राणो पे
जो खेल गए प्राणो पे श्री राम के लिए
इक बार तो हाथ उठा दो मेरे हनुमान के लिए

सागर को लांघ के इसने सीता का पता लगाया
प्रभु राम नाम का डंका जा कर लंका में बजाया
माता अंजनी की ऐसी...
माता अंजनी की ऐसी संतान के लिए
इक बार तो हाथ उठा दो मेरे हनुमान के लिए

लक्ष्मण को बचाने की जब सारी आशाएं टूटी
ये पवन वेग से जाकर लाए संजीवनी बूटी
पर्वत को उठाने वाले...
पर्वत को उठाने वाले बलवान के लिए
इक बार तो हाथ उठा दो मेरे हनुमान के लिए

विभीषण ने भक्ति पर जब आज है प्रशन उठाया
तो चीर के सीना अपना श्री राम का दर्श कराया
इस परम भक्त हनुमान...
इस परम भक्त हनुमान के सम्मान के लिए
इक बार तो हाथ उठा दो मेरे हनुमान के लिए

जो खेल गए प्राणो पे...
जो खेल गए प्राणो पे श्री राम के लिए
इक बार तो हाथ उठा दो मेरे हनुमान के लिए

गायिका :- मीनाक्षी मुकेश
-----------------------

                       (साभार एवं सौजन्य-हनुमान जी के भजन)
                          (संदर्भ-हिंदी भजन लैरिकस.को.इन)
                      -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-03.09.2022-शनिवार.