हिंदी कविता-पुष्प क्रमांक-11-खवाब से अब ज़रा जगने लगा हूँ

Started by Atul Kaviraje, September 09, 2022, 11:32:55 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                     "हिंदी कविता"
                                     पुष्प क्रमांक-11
                                   ----------------
मित्रो,

     आईए सुनतें है, पढते है, कुछ दिलचस्प रचनाये, कविताये. प्रस्तुत है कविताका पुष्प क्रमांक-11. इस कविता का शीर्षक है- "खवाब से अब ज़रा जगने लगा हूँ"

                             "खवाब से अब ज़रा जगने लगा हूँ"
                            ------------------------------

खवाब से अब ज़रा जगने लगा हूँ
जिंदगी को बेहतर समझने लगा हूं।

उड़ता था शायद कभी ऊँची हवा में,
जमीं पर अब पैदल चलने लगा हूँ।

लफ़्ज़ों की मुझको ज़रूरत नहीं है,
चेहरों को जब से मैं पढ़ने लगा हूँ।

थक जाता हूं अक्सर अब शोर से,
खामोशियों से बातें करने लगा हूँ।

दुनियाँ की बदलती तस्वीर देख कर,
शायद मैं कुछ कुछ बदलने लगा हूँ।

नफ़रत के ज़हर को मिटाना ही होगा,
इरादा यह मज़बूत करने लगा हूँ।

परवाह नहीं कोई साथ आए मेरे,
मैं अकेला ही आगे बढ़ने लगा हूँ।
✍🏻✍🏻✍🏻

--AUTHOR UNKNOWN
-------------------------

               (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-फंकी लाईफ.इन/हिंदी-पोएटरी)
              ---------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-09.09.2022-शुक्रवार.