हिंदी कविता-पुष्प क्रमांक-19-हरिवंशराय बच्चन ने क्या खूब लिखा है

Started by Atul Kaviraje, September 17, 2022, 10:56:55 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "हिंदी कविता"
                                     पुष्प क्रमांक-19
                                    ---------------
मित्रो,

     आईए सुनतें है, पढते है, कुछ दिलचस्प रचनाये, कविताये. प्रस्तुत है कविताका पुष्प क्रमांक-19. इस कविता का शीर्षक है- "हरिवंशराय बच्चन ने क्या खूब लिखा है"

                          "हरिवंशराय बच्चन ने क्या खूब लिखा है"
                         ------------------------------------

यहाँ सब कुछ बिकता है,
दोस्तों रहना जरा संभल के!
बेचने वाले हवा भी बेच देते है,
गुब्बारों में डाल के।

सच बिकता है, झूट बिकता है,
बिकती है हर कहानी!
तीन लोक में फैला है,
फिर भी बिकता है बोतल में पानी!

कभी फूलों की तरह मत जीना,
जिस दिन खिलोगे...
टूट कर बिखर जाओगे।

जीना है तो पत्थर की तरह जियो;
जिस दिन तराशे गए
उसदिन "खुदा" बन जाओगे।।
💯🙏✍️

--AUTHOR UNKNOWN
------------------------

              (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-फंकी लाईफ.इन/हिंदी-पोएटरी)
             ---------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-17.09.2022-शनिवार.