II श्री गणेशाय नमः II-श्री गणेश भजन-गौरी माँ का लाल प्यारा

Started by Atul Kaviraje, September 27, 2022, 09:20:27 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   II श्री गणेशाय नमः II
                                  --------------------

मित्र/मैत्रिणींनो,

     आज मंगळवार. श्री गणेश वार. आज ऐकुया श्री गणेश भजन. या भजनIचे बोल आहेत- "गौरी माँ का लाल प्यारा"

     Watch the latest Hindi devotional Ganesh Bhajan video song 'Gauri Maa Ka Laal' with Hindi lyrics of bhajan 'Gauri Maa Ka Laal' This famous bhajan is sung by Sang Priyanka Mittra and Lyrics By Suresh Tiwari Yash  . This is the Siddhivinayak latest Hindi devotional song of 2020. Hindi devotional Bhakti songs, devotional songs, bhajans and soulful meditation songs, latest devotional bhajan lyrics

                                    श्री गणेश भजन
                                "गौरी माँ का लाल प्यारा"
                               -----------------------

          (फ़िल्मी तर्ज-यशोदा का नंदलाला बृज का उजाला है)
         ----------------------------------------------

जय जय गणेश जय श्री गणेश
गौरी माँ का लाल प्यारा सिद्धि सिद्धि दाता है
जो भी इसको पूजे उसका भाग जग जाये
जय जय गणेश जय श्री गणेश

मोदक आहारी दाता मूषक सवारी
जो भी  इनसे प्रेम से मांगे वोही इनसे  पाए
गौरी माँ का लाल प्यारा सिद्धि सिद्धि दाता है
जो भी इसको पूजे उसका भाग जग जाये
जय जय गणेश जय श्री गणेश

एक दन्त गुनवंत दयानिधि गौरी मात के नंदन
वक्रतुंड प्रथमेश गजानन गणाधीश जगवंदन
वर्ध्विनायक विघ्नों के हरता
शुभ फलदायक मंगल कर्ता

जय जय गणेश जय श्री गणेश
रिद्धि सिद्धि बुद्धि  संपत्ति भक्तो पे लुटाये
जो भी इसको पूजे उसका भाग जग जाये
जय जय गणेश जय श्री गणेश

दूर्वा गुड हल्वा मोदक जम्बू मेवा मिश्री भाए
जल फल फुल चढ़ाये वो मनवांछित फल पाए
शीश जो झुकाके प्रेम से पुकारे
काज सब गणराज उसके सवारे
जय जय गणेश जय श्री गणेश

सभी कष्ट टाले उसके जो शरण में आये
जो भी इसको पूजे उसका भाग जग जाये
जय जय गणेश जय श्री गणेश

मोदक आहारी दाता मूषक सवारी
जो भी  इनसे प्रेम से मांगे वोही इनसे  पाए
गौरी माँ का लाल प्यारा सिद्धि सिद्धि दाता है
जो भी इसको पूजे उसका भाग जग जाये
जय जय गणेश जय श्री गणेश

==============
भजन - गौरी माँ का लाल
गायिका  - प्रियांका मित्रा   
संगीतकार  - सतीश देहरा
गीतकार  - सुरेश तिवारी यश
==============

                    (साभार एवं सौजन्य-गणेश जी के भजन लिरिक्स)
                          (संदर्भ-हिंदी भजन लैरिकस.को.इन)
                   -------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-27.09.2022-मंगळवार.