II ओम नमः शिवाय II-शिव शंकर भक्ती-भजन-देवो में सबसे बड़े मेरे महादेव है

Started by Atul Kaviraje, October 03, 2022, 08:34:48 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                II ओम नमः शिवाय II
                               ---------------------

मित्र/मैत्रिणींनो,

     आज श्री शंकराचा वार, सोमवार. आज मी तुम्हाला शंकराचे एक भक्ती-भजन ऐकवीत आहे. फारच लोकप्रिय असे हे भजन , याचे बोल आहेत - "देवो में सबसे बड़े मेरे महादेव है"

                               शिव शंकर भक्ती-भजन
                          "देवो में सबसे बड़े मेरे महादेव है"
                         ------------------------------

                    (फ़िल्मी तर्ज-फूलो सा चेहरा तेरा)
                   -----------------------------

देवो में सबसे बड़े मेरे महादेव है
सर्पो की गले माल चन्द्र माँ सोहे भाल
अदभुत महादेव है

हे त्रिपुरारी हे गंगाधारी
श्रृष्टि के शिव तुम आधार हो
मृगछाला धारी भस्मिया धारी
भक्तो की करते नैया पार हो

जो भी मेरे दर पे आये पुरे मन से
मन की मुरादे जरुर पाए
डमरू के धुन से कष्ट मिटे तन के
सपने हो मन के जरुर पुरे

डम डम डम  डमरू बजे
देखे सभी देव है
सर्पो की गले माल चन्द्र माँ सोहे भाल
अदभुत महादेव है

धरती के कण कण में हो समाये
जय जय सारे जग के लोग करे
लीला है न्यारी  नंदी की सवारी
भांग धतूरे का भोग करे

भस्म रमाते है सदा मस्त रहते
तन पर वाघम्बर का वेश सजा है
त्रिनेत्रधारी के खेल है निराले
जटाजूट जोगी का भेष लिया है

माँ गंगे इनकी जटा करती अभिषेक है
सर्पो की गले माल चन्द्र माँ सोहे भाल
अदभुत महादेव है

श्री राम जी की हनुमान जी की
शक्ति मिले इनके दरबार में
शंकरावतारी विषप्याला धारी
नाम नीलकंठ पड़ा संसार में

देव ससुर सब ने हार मान ली थी
तब शिव शम्भू ने ये काम किया था
पि के विष की गगरी गले में समायी
मिटा के मुसीबत निहाल किया था

मै क्या कहू मै कुछ नही सबसे अलग देव है
सर्पो की गले माल चन्द्र माँ सोहे भाल
अदभुत महादेव है

==============
गायक - मुकेश कुमार मीना 
गीतकार- मुकेश कुमार मीना 
==============

            (साभार आणि सौजन्य-शिवजी के भजन-महादेवा शिवरात्रि स्पेशल)
                            (संदर्भ-हिंदी भजन लैरिकस.को.इन)
           ---------------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-03.10.2022-सोमवार.