निबंध-क्रमांक-36-संगीत पर निबंध

Started by Atul Kaviraje, October 04, 2022, 09:13:25 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "निबंध"
                                     क्रमांक-36
                                    -----------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है-"संगीत पर निबंध"

                संगीत पर निबंध (Music Essay in Hindi)--
               ----------------------------------------

     संगीत सभी के जीवन में महान भूमिका निभाता है। यह हमें खाली समय में व्यस्त रखता है और हमारे जीवन को शान्त पूर्ण बनाता है। सुव्यवस्थित ध्वनि, जो रस की सृष्टि से उत्पन्न होती है, वह संगीत कहलाती है। संगीत के मोहन-सुर की मादकता का जीव जगत पर जो प्रभाव पड़ता है, वह किसी से छिपा नहीं है। संगीत हमारे जीवन में आन्तरिक और आवश्यक भूमिका निभाता है। संगीत विभिन्न प्रकार का होता है, जिनका हम अपनी आवश्यकता और जरूरत के अनुसार आनंद ले सकते हैं।

                          संगीत का सकारात्मक प्रभाव--

               प्रस्तावना--

     बहुत से लोग विभिन्न उत्सवों और कार्यक्रमों पर संगीत सुनना और गाना बहुत पसंद करते हैं। कुछ लोग हरेक समय संगीत सुनते हैं जैसे: ऑफिस में, घर में, रास्ते में आदि। यह जीवन की सभी समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है और समस्याओं के समाधान भी देता है। आजकल, बड़ी कम्पनियों में ऑफिसों में कर्मचारियों के काम करने के समय पर उनके मस्तिष्क को तरोताजा, शान्तिपूर्ण, एकाग्र, सकारात्मक विचारों वाला बनाने के साथ ही कर्मचारियों की कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए धीमी आवाज में गाना चलाने का दौर चलन में है।

                        संगीत से प्रेम--

     मुझे संगीत से प्रेम अपने आनुवंशिक गुणों के कारण है क्योंकि मेरे पिताजी और दादाजी को संगीत का बहुत शौक था। मेरे घर में सुबह से शाम तक धीमी आवाज में संगीत चलता रहता है। मैं संगीत की धुनो के बारे में ज्यादा नहीं जानता, लेकिन मैं अकसर यात्रा या पढ़ाई के दौरान संगीत सुनना पसंद करता हूँ। साप्ताहिक अवकाश के दौरान, अपने परिवार के साथ घर या पिकनिक पर या अन्य किसी भी पसंदीदा जगह पर, हम नृत्य करते हैं, संगीत सुनते हैं और गाने गाकर छुट्टी का आनंद लेते हैं। संगीत मेरी आत्मा को छूता है और मुझे यह अहसास कराता है कि, मुझे इस संसार में कोई समस्या नहीं है।

                    संगीत का सकारात्मक प्रभाव--

     संगीत बहुत ही शक्तिशाली है और सभी भावनात्मक समस्याओं के लिए सकारात्मक संदेश पहुँचाता है और किसी से भी कुछ भी नहीं पूछता। यह एक प्रकार का मधुर संगीत है। हालांकि हमें सब कुछ बताता है और मनुष्यों से ज्यादा समस्याओं को साझा करता है। संगीत की प्रकृति प्रोत्साहन और बढ़ावा देने की है, जो सभी नकारात्मक विचारों को हटाकर मनुष्य की एकाग्रता की शक्ति को बढ़ता है। संगीत वो वस्तु है जो हमारे सबसे प्रिय व्यक्ति के साथ की, सभी अच्छी यादों को पुनः याद करने में मदद करता है। इसकी कोई सीमा, बाधा और नियम निर्देशिका नहीं है; इसे तो केवल लगन और श्रद्धा के साथ सुनने की आवश्यकता है।

     जब भी हम संगीत सुनते हैं, यह हृदय और मस्तिष्क में बहुत अच्छी भावना लाता है, जो हमें हमारी आत्मा से जोड़ती है। यहीं जुड़ाव भगवान की सर्व शक्ति होता है। संगीत के बारे में किसी ने सही कहा है कि;"संगीत की कोई सीमा नहीं है, यह तो सभी सीमाओं से परे है।" और "संगीत जीवन में और जीवन संगीत में निहित है।" इससे प्रभावित होकर, मैंने भी संगीत और गिटार बजाना सीखना शुरु कर दिया है और यही आशा है कि, एक दिन बहुत अच्छा संगीतज्ञ बनूँगा।

                     जीवन में संगीत का महत्व--

     संगीत में काफी शक्ति होती है यह लोगों के मन में कई तरीके से जगह बनाता है। जहां ये काम को बना सकता है वह बिगाड़ भी सकता है। संगीत के सबके जीवन पर बहुत ही गहरा असर पड़ता है मनुष्य से लेकर पेड़-पौधे, जीव-जंतु आदि। वैज्ञानिक ने यह सिद्ध कर दिया है की संगीत के जरिये रोगों का उपचार भली-भांति किया जा सकता है। नेत्र रोग और ह्रदय रोग के उपचार में इसका प्रयोग बहुत सफल रहा है I संगीत के स्वरों से पाचन सम्बंधित बीमारियों का उपचार भी किया जाता है I जैसे-जैसे मनुष्य संगीत की स्वर लहरो में खोता चला जाता है, उसका ध्यान सब बातों से हट जाता है और वह सुकून महसूस करने लगता है।

                         निष्कर्ष--

     संगीत योग की तरह है। यह हमें खुश रखता है और हमारे शरीर में हार्मोनल संतुलन को भी बनाये रखता है। इसके साथ ही यह शरीर व मस्तिष्क को राहत देने का भी कार्य करता है। जिसके कारण यह शारीरिक और मानसिक रुप से हमारे शरीर को स्वस्थ बनाये रखने में हमारी सहायता करता है। यह हमें मोटापे तथा मानसिक समस्याओं से भी बचाने का कार्य करता है। मैं संगीत बहुत पसंद करता हूँ और हर सुबह संगीत सुनना मुझे काफी पसंद है। संगीत हमारे हृदय के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है और यह एक अच्छी नींद प्राप्त करने में भी हमारी सहायता करता है।

--AUTHOR UNKNOWN
------------------------
(JANUARY 13, 2017)
-----------------------

                  (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी की दुनिया.कॉम)
                  ------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-04.10.2022-मंगळवार.