निबंध-क्रमांक-37-धन पर निबंध

Started by Atul Kaviraje, October 05, 2022, 09:50:48 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "निबंध"
                                    क्रमांक-37
                                   -----------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है-"  धन पर निबंध"

                     धन पर निबंध (Money Essay in Hindi)--
                    ---------------------------------------

     धन जीवन की सबसे आधारभूत आवश्यकता है, जिसके बिना कोई भी अपने दैनिक जीवन की आधारभूत आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर सकता। हम धन के महत्व की तुलना कभी भी प्यार और देखभाल के महत्व से नहीं कर सकते हैं। जब किसी को धन की आवश्यकता होती है, तो उसे प्यार से पूरा नहीं किया जा सकता और यदि किसी को प्यार की आवश्यकता होती है, तो उसे धन से पूरा नहीं किया जा सकता। दोनों की ही स्वस्थ जीवन के लिए बहुत अधिक आवश्यकता है लेकिन, दोनों का जीवन में अलग-अलग महत्व है।

                      धन: जीवन की आधारभूत आवश्यकता--

             प्रस्तावना--

     धन जीवन की आधारभूत आवश्यकता है, जिसके बिना कोई भी स्वस्थ और शान्तिपूर्ण जीवन की कल्पना नहीं कर सकता है। हमें अपनी छोटी से छोटी आवश्यकता को पूरा करने के लिए धन की आवश्यकता होती है। आधुनिक समय में, जब सभ्यता का विकास तेजी से हो रहा है और हर कोई पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण कर रहा है, ऐसे समय में हमें वस्तुओं के बढ़ते हुए मूल्य के कारण अधिक धन की आवश्यकता होती है। पहले समय में, एक प्रथा प्रचलन में थी जिसे विनिमय प्रणाली कहा जाता था, जिसमें किसी को भी एक वस्तु के बदले में दूसरी वस्तु प्राप्त हो जाती थी हालांकि, अब इस आधुनिक संसार में प्रत्येक वस्तु या चीज को खरीदने के लिए केवल धन की आवश्यकता होती है।

                           पैसा--

     आजकल आपको हर एक काम के लिए पैसे चाहिए, कपड़े, भोजन के लिए, एक आश्रय के लिए और यहां तक कि कई स्थानों पर आपको पानी के लिए भी पैसे चुकाने पड़ते हैं। हालांकि ऐसा भी कहा जा सकता है कि 'पैसा हर खुशी नही प्रदान कर सकता है' लेकिन क्या आप बिना किसी पैसे के खुश रह सकते हैं? चूंकि पैसा हमारे जीवन का एक बड़ा हिस्सा है, इसलिए आपको खुश रहने के लिए कम से कम धन की आवश्यकता तो होती ही है।

                      निष्कर्ष--

     धन का महत्व दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है, क्योंकि हमारा रहन-सहन बहुत महँगा हो गया है। धन के महत्व में उत्पादन, उपभोग, विनिमय, वितरण, सार्वजनिक राजस्व आदि के क्षेत्र में बड़े स्तर पर वृद्धि हुई है। यह आय, रोजगार, आगम-निगम, सामान्य मूल्य स्तर आदि के निर्धारण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि वर्तमान समय के परिदृश्य को देखा जाए तो इस बात में कोई संदेह नहीं है कि, जिसके पास धन की अधिकता है, वो ही संसार में अधिक सभ्य माना जाता है। अतः हम कह सकते हैं कि जीवन के हरेक पहलू में धन काफी आवश्यक है।

--AUTHOR UNKNOWN
-------------------------
(JANUARY 13, 2017)
-----------------------

                  (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी की दुनिया.कॉम)
                  ------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-05.10.2022-बुधवार.