हिंदी कविता-पुष्प क्रमांक-52-एहसास

Started by Atul Kaviraje, October 20, 2022, 09:11:47 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "हिंदी कविता"
                                     पुष्प क्रमांक-52
                                    ---------------
मित्रो,

     आईए सुनतें है, पढते है, कुछ दिलचस्प रचनाये, कविताये. प्रस्तुत है कविताका पुष्प क्रमांक-52. इस कविता का शीर्षक है- "एहसास"

(Hindi Kavita on feelings – पहली बार किसी ख़ास से मिलने पर होने वाले एहसास की व्याख्या करती बेहद ही खूबसूरत कविता।)
---------------------------------------------------------------------

                                     "एहसास"
                                    ----------

चेहरे पे थी प्यारी सी मुस्कुराहट
मासूमियत से आबाद साज
जब देखा उसे मैं पहली बार
तब हुआ मुझे ये एहसास...

फूलों सी खिलती आयी यूँ चलती
खड़ी हुई वो मेरे पास
जब मिला उसे मैं पहली बार
तब हुआ मुझे ये एहसास...

होंठो से निकली वो मधुर अल्फाज
कुछ तो बात थी उनमें खास
जब सुना उन्हें मैं पहली बार
तब हुआ मुझे ये एहसास...

धड़कनें तेज़ी से बढ़ने लगी
खोने लगे मेरे होशो आवाज
मैंने जब पूछा तो दिल ने कहा
जनाब! मोहब्बत है ये एहसास...

– मनोज बगारटी
---------------

               (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-फंकी लाईफ.इन/हिंदी-पोएटरी)
               --------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-20.10.2022-गुरुवार.