एक बात-कविता-दीपावली की रौनक़ क्या कहिये !

Started by Atul Kaviraje, October 30, 2022, 10:11:49 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "एक बात"
                                     -----------

मित्रो,

     आज पढते है, नूपुर बोले, इनके "एक बात" इस ब्लॉग-लेबल की एक कविता. इस कविता का शीर्षक है- "दीपावली की रौनक़ क्या कहिये !"

                           दीपावली की रौनक़ क्या कहिये !--
                          -----------------------------

बाज़ारों की रौनक़ क्या कहिये !
काफ़िले रोशनी के क्या कहिये !
खुशियों की दस्तक क्या कहिये !
खुशहाली की मन्नत क्या कहिये !
वंदनवार हर द्वार पर क्या कहिये !
उम्मीदों में बरकत क्या कहिये !
उमंगों की थिरकन क्या कहिये !
चहकते चेहरों की रंगत क्या कहिये !
गुजिया की लज़्ज़त क्या कहिये  !
माँ लक्ष्मी का आगमन क्या कहिये !
खील-बताशों से पूजन क्या कहिये !
रामजी लौटे अयोध्या क्या कहिये !
दीपावली का शुभ वंदन क्या कहिये !

--नूपुरम
(सोमवार, 24 अक्तूबर 2022)
----------------------------

                 (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-नूपुर बोले.ब्लॉगस्पॉट.कॉम)
                -----------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-30.10.2022-रविवार.