निबंध-क्रमांक-66-समय का सदुपयोग पर निबंध

Started by Atul Kaviraje, November 03, 2022, 08:55:07 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       "निबंध"
                                      क्रमांक-66
                                     -----------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- "समय का सदुपयोग पर निबंध"

समय का सदुपयोग पर निबंध – Samay ka sadupayog Essay in Hindi--
---------------------------------------------------------------------

                 कैसे करे अपने समय का सदुपयोग ?

     ऐसा कहा जाता है कि, जो बीत गई ,वो बात गई | बहुत छोटी सी बात है , कि जो भी भूल या गलतिया पहले हुई है, जो समय हमने बर्बाद किया है उनसे कुछ सिख कर आगे कि जिन्दगी को व्यर्थ न गवाए |

                  समय के सदुपयोग के महत्वपूर्ण बिन्दु –

     लक्ष्य तय करे – समय का सदुपयोग तब ही हो पायेगा, जब हम अपनी जिन्दगी में लक्ष्य तय करेंगे| हमे कब, क्या और कितने समय में ,पूरा करना है| बड़े लक्ष्य तक पहुचने के लिए हमे छोटे – छोटे लक्ष्य तय करने होंगे| जोकि, हर दिन के लिए अलग-अलग हो|

     समय का सदुपयोग करने के लिए टाइम मैनेजमेंट करे – जिन्दगी में हर एक खोई हुई वस्तु जैसे- धन, संपत्ति या और कुछ महत्वपूर्ण सामान भी दुबारा लाया जा सकता है |

     परन्तु ,सिर्फ एक समय ही ऐसी बहुमूल्य वस्तु है जो ,एक बार जाने के बाद दुबारा नही मिलती है | हमारा एक-एक पल बहुत की कीमती है, इसे ऐसे ही व्यर्थ न गवाए | हर घंटे का मैनेजमेंट करे |

     इसके लिए टाइम टेबल बनाये | और एक डायरी मेंटेन करे कुछ समय तक उसमे रात में पूरी दिनचर्या लिखे खुद पता चलेगा की कहा और कितना समय बर्बाद किया है हमने | उस बर्बाद समय की भी प्लानिंग कर उसे उपयोग करे|

     प्राइम टाइम में काम करे , पूरे दिन में एक टाइम ऐसा होता है जब हम पूरी तरह से एक्टिव होते है जैसे – सुबह| अर्थात्, सुबह में महत्वपूर्ण कार्य समय के अनुसार तय कर, उसे करे|

     काम का महत्व समझे – लक्ष्य के अनुसार काम बाटे | काम के महत्व को समझे और उसकी प्राथमिकता(Priority) तय करे| छोटे-छोटे काम की लिस्ट बनाये और जिस काम को पहले करना है उसे, समय के साथ तय करे| काम के महत्व के साथ अपने समय की भी बचत करते हुए चले | जैसे –

आलस्य न करे |
काम को न टाले |
लालच किसी चीज़ की न रखे |
आज का कार्य , कल पर न छोड़े |
इंटरनेट व मोबाइल जैसी आधुनिक तकनीकीयो का उपयोग आवश्कतानुसार ही करे|
यह सभी चीज़े हमारे समय को व्यर्थ करती है |

     समयसीमा तय करे – समय के सदुपयोग के लिए बहुत आवश्यक है कि, हम हर काम के लिए समयसीमा(Deadline) तय करे | एक निश्चित समय के तक हमे अपना कार्य पूर्ण करना है तभी जिंदगी में आगे बढेंगे|

     समय के सदुपयोग के लिये ऐसी बहुत सी बाते है जिन्हें समय के साथ सीखते हुए ,समय के साथ जिन्दगी में ठोकर खाते हुए, कदम-कदम पर उसी समय की प्लानिंग करते हुए निश्चित समय तक अपने लक्ष्य तक जरुर पहुचंगे|

--AUTHOR UNKNOWN
-------------------------

                     (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी लर्निंग.इन)
                    --------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-03.11.2022-गुरुवार.