II श्री गणेशाय नमः II-श्री गणेश भजन-हे गजानन आपकी दरकार है

Started by Atul Kaviraje, November 15, 2022, 09:10:38 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                  II श्री गणेशाय नमः II
                                 --------------------

मित्र/मैत्रिणींनो,

     आज मंगळवार. श्री गणेश वार. आज ऐकुया श्री गणेश भजन. या भजनIचे बोल आहेत- "हे गजानन आपकी दरकार है"

                                    श्री गणेश भजन
                             "हे गजानन आपकी दरकार है"
                            ----------------------------

            (फ़िल्मी तर्ज - दिल के अरमां आंसुओ में बह गए)
           -------------------------------------------

हे गजानन आपकी दरकार है,
श्याम प्यारे का सजा दरबार है,
श्याम प्यारे का सजा दरबार है,
हे गजानन आपकी दरकार है।।

शुभ घडी आई सुहानी आइये,
सिद्धि साथ अपने लाइये,
आपकी महिमा तो अपरम्पार है,
श्याम प्यारे का सजा दरबार है,
हे गजानन आपकी दरकार है।।

सबसे पहले आपकी सेवा करे,
चरणों में सर को झुका वंदन करे,
पहनिए फूलों के लाए हार है,
श्याम प्यारे का सजा दरबार है,
हे गजानन आपकी दरकार है।।

देवताओं का लगा जमघट यहाँ,
ये बताए आप अब तक है कहाँ,
हम सभी को आपका इंतजार है,
श्याम प्यारे का सजा दरबार है,
हे गजानन आपकी दरकार है।।

श्याम भक्तो की विनय सुन लीजिये,
सब की अर्जी है दर्शन दीजिये,
आपसे उत्सव की जय जयकार है,
श्याम प्यारे का सजा दरबार है,
हे गजानन आपकी दरकार है।।

हे गजानन आपकी दरकार है,
श्याम प्यारे का सजा दरबार है,
श्याम प्यारे का सजा दरबार है,
हे गजानन आपकी दरकार है।।

==================
भजन : हे गजानन आपकी दरकार है
भजन गायक : मुकेश कुमार मीना
लेखक : बिन्नू जी
==================

                    (साभार एवं सौजन्य-गणेश जी के भजन लिरिक्स)
                           (संदर्भ-हिंदी भजन लैरिकस.को.इन)
                   -------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.11.2022-मंगळवार.