निबंध-क्रमांक-86-पर्यावरण प्रदूषण की समस्या और समाधान पर निबंध

Started by Atul Kaviraje, November 23, 2022, 09:08:42 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                        "निबंध"
                                      क्रमांक-86
                                     -----------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- "पर्यावरण प्रदूषण की समस्या और समाधान पर निबंध"

                    पर्यावरण प्रदूषण की समस्या और समाधान पर निबंध--
                   ----------------------------------------------

     आज मनुष्य ने इतना विकास कर लिया है कि वह अब मनुष्य से बढ़कर देवताओं की शक्तियों के समान शक्तिशाली हो गया। मनुष्य ने यह विकास और महत्व विज्ञान के द्वारा प्राप्त किया है।

     विज्ञान का आविष्कार करके मनुष्य ने चारों ओर से प्रकृति परास्त को करने का कदम बढ़ा लिया है। देखते देखते प्रकृति धीरे धीरे मनुष्य की दासी बनती जा रही है। आज प्रकृति मनुष्य के अधीन बन गई है।

     इस प्रकार से हम कह सकते हैं कि मनुष्य ने प्रकृति को अपने अनुकूल बनाने के लिए कोई कसर न छोड़ने का निश्चय कर लिया है।

     जिस प्रकार मनुष्य मनुष्य का और राष्ट्र राष्ट्र का शोषण करते रहे हैं, उसी प्रकार मनुष्य प्रकृति का भी शोषण करता रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रकृति में कोई गंदगी नहीं है।

     प्रकृति में सब जीव-जन्तु, प्राणी तथा वनस्पति जगत परस्पर मिलकर संतुलन बनाए रहते हैं। प्रत्येक का अपना विशिष्ट कार्य है। प्रकृति में ब्रहमा, विष्णु और महेश का काम अपने स्वाभाविक रूप से बराबर चलता रहता है। जब तक मनुष्य का हस्तक्षेप नहीं होता, तब तक न गंदगी होती है और न रोग ही।

     जब मनुष्य प्रकृति के कार्य में हस्तक्षेप करता है, तब प्रकृति का समतोल बिगड़ता है। इससे सारी सृष्टि का स्वास्थ्य बिगड़ा जाता है।

     आज का युग वैज्ञानिक और औद्योगिक युग है। औद्योगीकरण के फलस्वरूप वायु प्रदूषण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ऊर्जा तथा उष्णता पैदा करने वाले संयंत्रों से गरमी निकलती है। यह उद्योग जितने बड़े होगें और जितना बढ़ेंगे, उतनी ज्यादा गरमी फैलाएंगे।

--AUTHOR UNKNOWN
-------------------------

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी वार्ता.कॉम)
                     --------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-23.11.2022-बुधवार.