vranishrivastava1-मेरा नशा...?

Started by Atul Kaviraje, November 24, 2022, 09:36:01 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   "vranishrivastava1"
                                  -----------------------

मित्रो,

     आज पढते है, "vranishrivastava1" इस ब्लॉग का एक लेख. इस लेख का शीर्षक है- "मेरा नशा...?"

                                    मेरा नशा...?--
                                   ------------

     न तो मैं कवियत्री हूँ और न लेखिका |मन में जब कभी कोई सोच उभरती है , तो आड़े तिरछे लकीरे खीच जाते हैं , और उसे लेकर , आपके सामने आ जाती हूँ  | आप से बढ़ कर , परामर्शदाता दूसरा कोई दीखता भी नहीं.... !!
" Indian Engineering Congress " में  हर   दो    साल  पर  नए  चेहरे  से मिलना होता है | पहले  साल में  परिचय  , दुसरे  साल  में   दोस्ती  होनी  शुरू  होती , तभी विछुड्ने  का   समय  आ जाता  है.... :)

     पिछले दस वर्षों से , मैं " Indian Engineering Congress " में शामिल हो रही हूँ |  पहले आती थी तो  , अपने को भीड़ का हिस्सा बना लेती थी | भीड़ जिधर जाती , मैं उधर ही खिचीं चली जाती|लेकिन  इस बार मैं अपने को अलग पाई |शहर- दर्शन  तो  पहले  भी  हो   चुका  था | खरीदारी में कोई दिलचस्पी नहीं थी |महबूब ( मेरा बेटा ) साथ था  ,  इसलिए  अकेलापन का कोई सवाल ही नहीं था | मेरे  पति तो अपने  कार्यकर्म   में  अति  व्यस्त   रहे , जो स्वाभाविक  था  , ( पहले  झुझलाहट होती  थी , इस बार तो  ध्यान ही नहीं गया |) चुपके  से  ,  लैपटॉप   लेती  और  आपलोगों   के  बीच  आ  जाती |आपलोगों   का   " लिखा "  पढने  का  " नशा " जो  हो  गया  है  |

नशा , इश्क का ,
नशा , शराब का ,
नशा , खूबसूरती का ,
नशा , उच्चे पद का ,
नशा , एकत्रित धन का ,
नशा , इबादत " रब " का ,
मेरा नशा.... ?
अच्छा या बुरा.... ?
समझ में नहीं आरहा.... तलाश , सिर्फ तलाश जारी है....

--vrani shrivastava
(Tuesday, 20 December 2011)
----------------------------------

          (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-vranishrivastava1.ब्लॉगस्पॉट.कॉम)
         -----------------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-24.11.2022-गुरुवार.