निबंध-क्रमांक-91-पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध

Started by Atul Kaviraje, November 28, 2022, 09:07:38 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       "निबंध"
                                     क्रमांक-91
                                    -----------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- " पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध "

                              पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध --
                             ------------------------

            प्रदूषण रोकने के उपाय How To Control Pollution In Hindi –

     Pollution को समाप्त करना तो मुश्किल है लेकिन इसे कुछ उपाय करके कम किया जा सकता है।

     प्रदूषण रोकने के उपाय से प्रदूषण को काफी हद तक कम किया जा सकता है। प्रदूषण को रोकने के लिए सभी देशों को एकसाथ आना होगा। प्रदूषण रोकने के लिए कड़े नियम बनाने होंगे।

     ग्लोबल वार्मिंग भी एक समस्या है जो बढ़ते प्रदूषण से और भी गम्भीर हो रही है। इससे निपटने के लिए वायु प्रदूषण को रोकना जरूरी है।

     सामाजिक जागरूकता भी एक अच्छा उपाय हो सकता है। पर्यावरण प्रदूषण के गम्भीर खतरों से लोगो को अवगत कराना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी और फर्ज है कि हम पर्यावरण की सुरक्षा करें।

     शिक्षा से भी प्रदूषण की समस्या से निजात पाया जा सकता है। बच्चो को स्कूली सिलेबस में पर्यावरण के प्रति जागरूक करना चाहिए। प्रकृति का महत्व बच्चो की शिक्षा में अनिवार्य होना चाहिए।

     फैक्टरियों से निकलने वाले धुंए और रासायनिक पदार्थ को वायु और जल में मिलने से रोकने के उपाय होने चाहिए। प्रदूषण का मानक तय होना चाहिए।

     ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए जिससे प्रदूषण की समस्या से निजात मिल सकती है। पेड़ लगाना पूण्य कमाने के समान है।

     हम स्वयं पर्यावरण को गंदा करते है और अस्वछता फैलाते है। यह हमारा दायित्व है कि हम स्वछता रखे। स्वच्छता बेहतर जीवन देती है। हर जगह कूड़ा कचरा डाल दिया जाता है। यह कूड़ा पानी मे मिलकर उसे प्रदूषित करता है। कचरे के प्रदूषक हवा में मिलकर इसे प्रदूषित करते है।

     पृथ्वी की सुंदरता को बनाये रखने की जिम्मदारी हमारी है। धरती को प्रदूषण मुक्त करना हमारा कर्तव्य है। प्रकृति का संतुलन बनाये रखने का दायित्व भी हमारा है। प्रदूषण फैलाने के जिम्मेदार हम खुद है और इसको कम करना भी हमारे ऊपर ही है। प्रदूषण पर निबंध में प्रदूषण के कारण, प्रभाव और प्रदूषण रोकने के उपाय के बारे जानकारी देना हमारा दायित्व है।

--AUTHOR UNKNOWN
-------------------------

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी वार्ता.कॉम)
                     --------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-28.11.2022-सोमवार.