निबंध-क्रमांक-98-मेरा भारत महान पर निबंध

Started by Atul Kaviraje, December 05, 2022, 09:24:56 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                        "निबंध"
                                      क्रमांक-98
                                     -----------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- "मेरा भारत महान पर निबंध"

                               मेरा भारत महान पर निबंध--
                              ------------------------

     भारत मेरा देश है। मैं इसे बहुत प्यार करता/करती हूँ। यह एक प्राचीन एवं महान संस्कृति वाला देश है। जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में दूसरा स्थान है।

     भारत एक विशाल लोकतंत्र है।भारत का प्राकृतिक सौंदर्य सभी को लुभाता है। हिमालय पर्वत भारत का मुकुट है ,यहाँ की बर्फीली चोटियों से निकलकर अनेक पवित्र नदियां भारत भूमि को सिंचित करती है।

     कश्मीर पृथ्वी का स्वर्ग है जो भारत का अभिन्न अंग है। यहाँ के प्राकृतिक दृश्य अपने सौंदर्य के जादू से सैलानियों को बांध देते हैं दक्षिण में कन्याकुमारी है जहाँ हिंद महासागर बंगाल की खाड़ी और अरब सागर तीनों मिलते हैं गंगा भारत की पवित्र नदी है।

     मेरे देश में अनेक धर्म ,भाषाएं, होते हुए भी एकता की भावना विद्यमान है। मुझे अपने देश पर गर्व है।

--AUTHOR UNKNOWN
------------------------

                     (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी वार्ता.कॉम)
                    --------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-05.12.2022-सोमवार.