निबंध-क्रमांक-99-मेरा भारत महान पर निबंध

Started by Atul Kaviraje, December 06, 2022, 08:55:07 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "निबंध"
                                     क्रमांक-99
                                    -----------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- "मेरा भारत महान पर निबंध"

                               मेरा भारत महान पर निबंध--
                              ------------------------

     भारत जिसे हिन्दुस्तान नाम से भी जाना जाता है, एक महान देश है। इस देश के नाम के पीछे कई मत हैं। उनमें से एक मत के अनुसार सिंधु घाटी सभ्यता की शुरूआत इस देश में होने के कारण इसका नाम हिन्दुस्तान पड़ा है। भारत भूमि को आर्यों की जन्मभूमि भी कहा जाता है। इसी कारण यहाँ आर्य समाज की भी स्थापना हुई।

     मेरा भारत एक विशाल और महान देश है। जिसे प्राचीन काल में सोने की चिड़िया के नाम से भी जाना जाता था। संपूर्ण विश्व को भारत पर गौरव रहा है। मेरे भारत का शासक चक्रवर्ती सम्राट कहलाता था।

     भारत देश एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ का मुख्य व्यवसाय कृषि है। भारत की 80 प्रतिशत जनसंख्या गाँवों में रहती है। भारत देश की भौगोलिक परिस्थिति हर दिशा में भिन्न है। कहीं बर्फ से ढकी पर्वत चोटियाँ, कहीं समुद्र, कहीं मरुस्थल तो कहीं पठार ये सब भारत को कई भौगोलिक परिस्थितियों का मिला-जुला देश बनाते हैं।

     यहाँ की सभ्यता और संस्कृति विश्व की संस्कृतियों की जननी रही है। यहाँ सभी धर्मों के लोग आपस में प्रेम और सौहार्द के साथ रहते हैं।इसलिए मेरे देश को धर्मनिरपेक्ष देश कहते हैं।  भारत देश की विशेषता है कि यहाँ विभिन्न धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं। इसलिए मेरा देश महान है।

     भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है, यहाँ का राष्ट्रीय पुष्प कमल हैं तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। तिरंगे में मौजूद रंग भारत के बलिदान शांति और संपन्नता को दर्शाते हैं। तिरंगे में बना अशोक चक्र उसकी 24 तीलियाँ देश के प्रत्येक दिन, बिना रुके किए जाने वाला परिश्रम और विकास का प्रतिनिधित्व करता है। भारत का राष्ट्रगान जन गण मन और राष्ट्रगीत वंदेमातरम् है।

     मेरा भारत देवताओं की जन्मभूमि है तथा यहाँ अनेक महापुरुषों महान विभूतियों समाज सुधारकों तथा महान वैज्ञानिकों ने जन्म लेकर मेरे देश को धन्य कर दिया है।

--AUTHOR UNKNOWN
-------------------------

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी वार्ता.कॉम)
                     --------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-06.12.2022-मंगळवार.