II श्री गणेशाय नमः II-श्री गणेश भजन-गौरी सूत शंकर लाल विनायक मेरी अरज सुनो

Started by Atul Kaviraje, December 13, 2022, 08:35:54 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   II श्री गणेशाय नमः II
                                  --------------------

मित्र/मैत्रिणींनो,

     आज मंगळवार. श्री गणेश वार. आज ऐकुया श्री गणेश भजन. या भजनIचे बोल आहेत- "गौरी सूत शंकर लाल विनायक मेरी अरज सुनो"

                                    श्री गणेश भजन
                     "गौरी सूत शंकर लाल विनायक मेरी अरज सुनो"
                    ------------------------------------------

गौरी सूत शंकर लाल,
विनायक मेरी अरज सुनो,
बैठा भागवत महा पूराण,
विनायक मेरी अरज सुनो,
गौरी सुत शंकर लाल,
विनायक मेरी अरज सुनो।।

सब देवन मे आप बड़े हो,
तुमको प्रथम मनावे,
घर मे गणपति सदा बिराजे,
कारज शुभ करावे,
संग रिद्धि सिद्धि,
संग रिद्धि सिद्धि आओ आज,
विनायक मेरी अरज सुनो,
गौरी सुत शंकर लाल,
विनायक मेरी अरज सुनो।।

मेवा फल मोदक और लड्डू,
जिनको भोग लगवे,
सखी सहेली मिल करके
सब मंगल आरती गावे,
देव मिलकर,
देव मिलकर चवर दुलावे,
विनायक मेरी अरज सुनो,
गौरी सुत शंकर लाल,
विनायक मेरी अरज सुनो।।

ब्रह्मा विष्णु शंकर भी है,
जिनके गुण को गाते,
महिमा का वर्णन तो,
देवी देव मुनि ना पाते,
सब मिलकर,
सब मिलकर शीश झुकावे
विनायक मेरी अरज सुनो,
गौरी सुत शंकर लाल,
विनायक मेरी अरज सुनो।।

गौरी सूत शंकर लाल,
विनायक मेरी अरज सुनो,
बैठा भागवत महा पूराण,
विनायक मेरी अरज सुनो,
गौरी सूत शंकर लाल,
विनायक मेरी अरज सुनो।।

=========================
गायक - गणेश  पाठक
गीतकार  - विनोद अगरवाल, हर्ष, श्यामसुंदर शर्मा,
               गणेश पाठक
=========================

                     (साभार एवं सौजन्य-गणेश जी के भजन लिरिक्स)
                            (संदर्भ-हिंदी भजन लैरिकस.को.इन)
                    -------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-13.12.2022-मंगळवार.