प्रतापगढ़ साहित्य प्रेमी मंच-कविता-नया साल अच्छा होगा !!

Started by Atul Kaviraje, December 23, 2022, 10:41:09 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                "प्रतापगढ़ साहित्य प्रेमी मंच"
                               -------------------------

मित्रो,

     आज पढते है, सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर, इनके "प्रतापगढ़ साहित्य प्रेमी मंच" इस कविता ब्लॉग की एक कविता. इस कविता का शीर्षक है- "नया साल अच्छा होगा !!"

                               "नया साल अच्छा होगा !!"
                              ------------------------

नया साल अच्छा होगा !!
हरियाली हो वर्षा होगी
लहराएगी खेती
पेट भरेगा छत भी होगी
शेर -भेंड एक घाट पियेंगे पानी
मन मयूर भी नाच उठेगा
नया साल अच्छा होगा !!

आशु-आशा पढ़े लिखें
रोजगार भी पाएंगे
आशा की आशा सच होगी
सास –बहू- माँ बेटी होगी
मन कुसुम सदा मुस्काएगा
नया साल अच्छा होगा !!

रिश्ते नाते गंगा जल से
पूत-सपूत नया रचते
बापू-माँ के सपने सजते
ज्ञान ध्यान विज्ञानं बढेगा
मन परचम लहराएगा
नया साल अच्छा होगा !!

खून के छींटे कहीं न हो
रावन होली जल जायेगा
घी के दीपक डगर नगर में
राम -राज्य फिर आएगा
मन -सागर में ज्वर उठेगा
नया साल अच्छा होगा !!

--सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर
(Friday, 30 December 2011)
--------------------------------

    (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-भ्रमर का दर्द प्रतापगढ साहित्य मंच.ब्लॉगस्पॉट.कॉम)
   ---------------------------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-23.12.2022-शुक्रवार.