नाताल-ख्रिसमस-कविता-9

Started by Atul Kaviraje, December 25, 2022, 11:40:20 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   "नाताल-ख्रिसमस"
                                  -----------------

मित्रो,

     आज २५.१२.२०२२, रविवार, नातालकI पवित्र दिन है. जोसेफ और मेरी इनके सुपुत्र प्रभू येशू का जन्म दिन. मराठी कविताके मेरे सभी ख्रिस्ती भाई-बहनोको "नाताल-ख्रिसमस" के इस शुभ दिन की बहोत सारी शुभ-कामनाये. आईए, पढते है, नातालकी कुछ रचनाये-कविताये.

बच्चों के लिए क्रिसमस पर कविता--

क्रिसमस आया पास में, बच्चे करे पुकार
सान्ता लेकर आएंगे, झोला भर उपहार ।

झोले में उपहार है, और सर पे टोपी लाल
गोलू-मोलू गुड्डे जैसा, सान्ता लगे कमाल ।

टन-टन-टन टन-टन-टन घंटी वाला सान्ता आता
हो-हो-हो हो-हो-हो, हो-हो करके खूब हंसाता ।

सबको आता बहुत मजा, गाते गाना बार-बार
खुशियां लेकर आता है, क्रिसमस का त्यौहार

सान्ता के संग नाचे कूदे, आओ सारे करे धमाल
क्रिसमस के अगले हफ़्ते, आ जाएगा नया साल

रहे ना कोई बच्चा रोता, रहे ना कोई बड़ा उदास,
सबका क्रिसमस Merry हो, आओ ऐसा करे प्रयास

--पवन कुमार 
------------

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी सोच.कॉम)
                      --------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-25.12.2022-रविवार.