नवं-वर्ष-२०२३-रचनाये-कविताये-5-

Started by Atul Kaviraje, January 01, 2023, 11:23:04 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                     "नवं-वर्ष-२०२३"
                                    ---------------

मित्रो,

     आईए, सभी गत-वर्ष-२०२२, को बाय-बाय करे, और नवं-वर्ष-२०२३, का उत्साहपूर्ण, जल्लोषपूर्ण, एवं नवं-वर्ष संकल्प पूर्णत्त्व की शुभ-कामनाओ के साथ स्वागत करे. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको ये नवं-वर्ष मुबारक हो. आप सभी को ये नवं-वर्ष सुखमय, आनंदमय, मंगलमय एवं शुभ-कामनामय हो. आईए पढते है २०२३ की कुछ रचनाये-कविताये--5-

सुनहरे पलों की झंकार,
ले कर आया नया साल।
रंग बिरंगे फूलों की खुशबू,
ले कर आया नया साल।
उमंगों का अनमोल उपहार,
ले कर आया नया साल।
उम्मीदों का नया सवेरा,
ले कर आया नया साल
नए साल में नई पहल हो,
कठिन जिंदगी और सरल हो,
जो चलता है वक्त देख कर,
आगे जा कर वही सफल ही,
नए वर्ष का उगता सूरज,
सबके लिए सुनहरा पल हो,
समय हमारा सदा साथ दे,
आगे कुछ ऐसी हलचल हो,
अनसुलझी रह गई जो पहेली,
उसका भी अब हल हो,
नए साल में नई पहल हो,
कठिन जिंदगी और सरल हो

--B L Kumawat
(दिसम्बर 22, 2022)
--------------------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-ईझी हिंदी.इन)
                       -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-01.01.2023-रविवार.