नवं-वर्ष-२०२३-रचनाये-कविताये-8-

Started by Atul Kaviraje, January 01, 2023, 11:27:39 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                     "नवं-वर्ष-२०२३"
                                    ---------------

मित्रो,

     आईए, सभी गत-वर्ष-२०२२, को बाय-बाय करे, और नवं-वर्ष-२०२३, का उत्साहपूर्ण, जल्लोषपूर्ण, एवं नवं-वर्ष संकल्प पूर्णत्त्व की शुभ-कामनाओ के साथ स्वागत करे. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको ये नवं-वर्ष मुबारक हो. आप सभी को ये नवं-वर्ष सुखमय, आनंदमय, मंगलमय एवं शुभ-कामनामय हो. आईए पढते है २०२३ की कुछ रचनाये-कविताये--8-

नया साल है तो
नया बनाए अपना हर सवेरा,
रिश्तो को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएं
इस दुनिया में कुछ नहीं है मेरा,
न ही कुछ है तेरा।
दिलों को एक-दूसरे से जोड़कर
बढ़ाएं अपनेपन का एहसास,
नई साल में नई सोच और
नई उमंग से रखें नया विश्वास,
इंसानियत का पाठ कभी ना भूलें
सदा मर्यादा को रखें अपने पास,
बिना शर्त और समर्पण के
दुनिया के हर बंधन को बनाएं खास।
चाहे कैसी भी आ जाए मजबूरी,
आधुनिकता की आंधी में
अपनों से ना बनाएं दूरी,
प्रेम की परिभाषा को रखें
सदा दिल के पास,
हर रिश्ता मधुर होगा
हर रिश्ता होगा खास,
नए साल के नए अवसर नए अवसर पर
बढ़ाएं अपनों से ही एहसास।
Happy New Year 2023

--B L Kumawat
(दिसम्बर 22, 2022)
--------------------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-ईझी हिंदी.इन)
                       ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-01.01.2023-रविवार.