काव्यालय कविता-कविता सुमन-21-आराम से भाई जिन्दगी

Started by Atul Kaviraje, January 02, 2023, 09:32:21 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    "काव्यालय कविता"
                                     कविता सुमन-21
                                   ------------------ 

मित्रो,

     आज पढेंगे, ख्यातनाम, "काव्यालय कविता" इस शीर्षक अंतर्गत, मशहूर, नवं  कवी-कवियित्रीयोकी कुछ बेहद लोकप्रिय रचनाये. आज की कविता का शीर्षक है- "आराम से भाई जिन्दगी"

                                "आराम से भाई जिन्दगी"
                               ----------------------

आराम से भाई जिन्दगी
जरा आराम से

तेजी तुम्हारे प्यार की बर्दाश्त नहीं होती अब
इतना कसकर किया गया आलिंगन
जरा ज़्यादा है जर्जर इस शरीर को

आराम से भाई जिन्दगी
जरा आराम से
तुम्हारे साथ-साथ दौड़ता नहीं फिर सकता अब मैं
ऊँची-नीची घाटियों पहाड़ियों तो क्या
महल-अटारियों पर भी

न रात-भर नौका विहार न खुलकर बात-भर हँसना
बतिया सकता हूँ हौले-हल्के बिलकुल ही पास बैठकर

और तुम चाहो तो बहला सकती हो मुझे
जब तक अँधेरा है तब तक सब्ज बाग दिखलाकर

जो हो जाएंगे राख
छूकर सबेरे की किरन

सुबह हुए जाना है मुझे
आराम से भाई जिन्दगी
जरा आराम से !

--भवानीप्रसाद मिश्र
(साहित्य अकादेमी पुरस्कृत संकलन "बुनी हुई रस्सी" से)
------------------------------------------------

                     (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-काव्यालय.ऑर्ग/युगवाणी)
                    ----------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-02.01.2023-सोमवार.